Kohramlive : कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर से रेप के बाद हत्या मामले में आज सियालदह कोर्ट की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। 162 दिन बाद अपना फैसला सुनाते हुये न्यायाधीश अनिर्बन दास की अदालत ने संजय रॉय को दोषी करार दिया है। वहीं सजा का ऐलान सोमवार यानी 20 जनवरी को किया जायेगा। सुनवाई के दौरान आरोपी संजय रॉय ने अदालत में दावा किया कि उसे फंसाया जा रहा है। इस पर कोर्ट ने कहा कि सजा से पहले सोमवार को उसे अपना पक्ष रखने का मौका दिया जायेगा। रॉय ने अदालत में चीखते चिल्लाते हुए कहा, “मैंने कुछ नहीं किया है। मैं दोषी नहीं हूं। साजिश कई लोगों ने रची थी।” वहीं अदालत ने आरोपी की सुरक्षा पर जोर दिया। CBI की चार्जशीट में संजय रॉय मुख्य आरोपी है। उसे भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64, धारा 66 और धारा 103 (आई) के तहत दोषी ठहराया गया है”। यहां याद दिला दें कि बीते साल 8 अगस्त की रात कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पूरे देश में डॉक्टरों का गुस्सा उबाल पर आ गया था। कई दिनों तक विरोध प्रदर्शन चलता रहा।
इसे भी पढ़ें :क्या बताये बाबू, वो कपटी निकली, ये बोल खूब रोई चंद्रिका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर







