KATIHAR : बदमाशों ने एक महिला कॉन्स्टेबल को गोलियों से भून डाला। मौके पर उसकी मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला कॉन्स्टेबल की पहचान प्रभा भारती के रूप में हुई है। प्रभा मुंगेर के जमालपुर में रहती थी। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रभा अपने घर मुंगेर से कटिहार पुलिस लाइन लौट रही थी तभी बेखौफ अपराधियों ने कोढ़ा थाना इलाका स्थित पंचायत भवन के पास गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने डेड बॉडी के पास से जिंदा कारतूस बरामद किया है। हत्या किसने और क्यों की इसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
इसे भी पढ़ें :बिहार में 7360 शिक्षकों की होगी बहाली, नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला
इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत ने लिया संज्ञान, क्रूरता की शिकार बच्ची लौटेगी घर
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग शहर में जंगली हाथी की एंट्री, महिला बनी शिकार
इसे भी पढ़ें :धू-धूकर जलने लगी कार, 5 थे सवार
इसे भी पढ़ें :4 बच्चों की मां को मिली भयानक मौ*त, सड़कों पर दिखा लोगों का गुस्सा
इसे भी पढ़ें :Jio-BP के Outlets पर अब मिलेगा E20 Petrol, जानिए क्या है इसमें खास
इसे भी पढ़ें :सिड-कियारा एक-दूजे में डूबे, देखें…
इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर : अब टोल प्लाजा पर नहीं होगी फास्टैग की जरूरत!








