spot_img
spot_img
spot_img

महिला कांस्‍टेबल ने CRPF DIG पर लगाया रेप का आरोप, कहा- नहाने समय ली तस्‍वीर…चलाता है सेक्‍स रैकेट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली : सीआरपीएफ के चीफ स्पोर्टस अफसर डीआईजी पर सीआरपीएफ की रेसलर महिला कांस्‍टेबल ने रेप का आरोप लगाया है। महिला कांस्‍टेबल के आरोप के बाद हडकंप मच गया। महिला कांस्‍टेबल ने आरोप लगाते हुए कहा कि नहाते वक्त उसकी फोटो खींची गई। फिर उसी तस्वीर को दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया गया। बात न मानने पर उसके फोटो को इंटरनेट पर डालने की धमकी दी गई। इस संबंध में रेसलर महिला कांस्टेबल ने अपने चीफ स्पोर्टस अफसर डीआईजी के खिलाफ दिल्ली के थाना हरिदास नगर में एक एफआईआर दर्ज कराई है। महिला कांस्टेबल ने डीआईजी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने डीआईजी पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया है, इसमें उनके दूसरे साथी के भी शामिल होने की बात कही है।

इसे भी पढ़ें : कभी जिसका नाम सुन कांप उठते थे लोग, अब करेगा वह होम डिलीवेरी खाना

घटना के बाद सीआरपीएफ के प्रवक्ता डीआईजी एम. दिनाकरन ने मीडिया को बताया कि एक कांस्टेबल महिला द्वारा खज़ान सिंह, डीआईजी के खिलाफ रेप के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। सीआरपीएफ ने शिकायत को गंभीरता लिया है और पहले ही एक आंतरिक शिकायत समिति गठित कर दी है। समिति का अध्यक्ष आईजी स्तर के अधिकारी को बनाया गया है। सीआरपीएफ जांच में हर एजेंसी का पूरा सहयोग करेगी।

डीआईजी खजान के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वह अर्जुन पुरस्‍कार समेत कई अवार्ड से सम्‍मानित हैं। 1984 में उन्‍हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर काफी सफलता हासिल की है। 100 मीटर फ्रीस्टाइल का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है। वे 1984 से 1989 के बीच दक्षिण एशियाई खेलों में कई स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुके हैं। वर्तमान में वे सीआरपीएफ की स्पोर्टस यूनिट इंचार्ज हैं।

इसे भी पढ़ें : लोकेश ऐसे थोड़े आया होगा, पूरी प्लानिंग की होगी उसने : शेखर अग्रवाल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...