Ranchi : राजधानी रांची में बेखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़े बंदूक की नोंक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है।गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड स्थित एक फ्लावर डेकोरेशन की ‘फ्रेश पेटल्स’ नाम की दुकान में इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना में अपराधियों ने 1 लाख 67 हजार रुपये लूट लिये। जानकारी के अनुसार, दो हथियारबंद अपराधी अचानक दुकान में घुस आये। दुकान मालिक राकेश कुमार ने बताया कि बदमाशों ने पहले उनके साथ मारपीट की और फिर बंदूक का भय दिखाकर कैश लेकर फरार हो गये। पूरी लूट की वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि अपराधी किस बेखौफ अंदाज में वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
गोंदा थाना प्रभारी ने की पुष्टि
गोंदा थानेदार अभय कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुटी है और अपराधियों की पहचान के लिए CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। राजधानी में दिनदहाड़े लूट की इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं।
इसे भी पढ़ें :गढ़वा में दो सगे भाइयों समेत चार की मौ’त, मचा कोहराम…
इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर: हजारीबाग में पेट्रोल पंप मैनेजर की गोली मा’रकर ह’त्या, सनसनी…
इसे भी पढ़ें :खाली मकान में जुटे थे, इरादा था गड़बड़, फिर…
इसे भी पढ़ें :JMM के 13वें महाधिवेशन का शुभारंभ, CM बोले…
इसे भी पढ़ें :14 साल पहले रामपाल ने खाई थी कसमें, PM मोदी आज जूते पहनायें, फिर बोले…










