spot_img

गढ़वा में दो सगे भाइयों समेत चार की मौ’त, मचा कोहराम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa : गढ़वा में मंगलवार की दोपहर एक दिल को झकझोर देने वाला हादसा हो गया है। यहां उडसुग्गी गांव में डोभा में नहाने गये चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई और दो अन्य रिश्तेदार बच्चे शामिल हैं।  मृतकों की पहचान लक्की कुमार (8), अक्षय कुमार (12), हरिओम चंद्रवंशी (13) और नारायण चंद्रवंशी (16) के रूप में हुई। सभी तीसरी से नौंवीं कक्षा तक के छात्र थे। जानकारी के मुताबिक चारों बच्चे घर से खेलने के लिए निकले थे, लेकिन पास के डोभा में नहाने चले गये। गहराई का अंदाज़ा न होने की वजह से वे एक के बाद एक डूबते चले गये। हरिओम और नारायण सगे भाई थे। वे बाबूलाल चंद्रवंशी के बेटे थे। बाबूलाल की शादी के 15 साल बाद बड़ी मन्नतों से इन भाइयों का जन्म हुआ था। वहीं, लक्की और अक्षय बाबूलाल के भाई के नाती थे। घटना के बाद इनके घर में कोहराम मच गया।

घटना के बाद गांव वालों ने बच्चों को किसी तरह डोभा से बाहर निकाला और तुरंत गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही SDO संजय कुमार भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मिलकर संवेदना जताई। घटना के बाद गांव के लोग सदमे में हैं। चार मासूमों की एक साथ अर्थी उठना, किसी को भी भीतर से हिला देने वाला दृश्य है।

इसे भी पढ़ें :गढ़वा में दो सगे भाइयों समेत चार की मौ’त, मचा कोहराम…

इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर: हजारीबाग में पेट्रोल पंप मैनेजर की गोली मा’रकर ह’त्या, सनसनी…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...