spot_img
spot_img
spot_img

“70 चूहे खाकर बिल्ली चली हज को…” ऐसा क्यों बोले मरांडी… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची की सियासत रविवार को तब तप गई जब नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ’ रैली को ‘संविधान की नौटंकी’ करार दे दिया। कैमरे के सामने उन्होंने एक पुरानी कहावत उछाली, “70 चूहे खाकर बिल्ली चली हज को” और कहा कि कांग्रेस अब संविधान की रक्षक बन रही है, जबकि दशकों तक उसने खुद उसे छलनी किया।मरांडी ने दो टूक कहा, “जेब में संविधान लेकर चलने वाली कांग्रेस ने असल में इसे जेबी संविधान बना दिया है। 80 बार अपने फायदे के लिये संशोधन करने वाली पार्टी आज संवैधानिक नैतिकता का पाठ पढ़ा रही है।”

भाजपा के दिग्गज नेता बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से कान पकड़ कर माफी मांगने की मांग की, और पूछा “क्या शरीयत को संविधान से ऊपर मानने वाले मंत्री पर भी कांग्रेस की यही चुप्पी रहेगी?” मरांडी का वार यहीं नहीं रुका, उन्होंने राज्य में DGP की गैरमौजूदगी, धर्मांतरण की घटनाओं और नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी पर हो रहे राजनीतिक ड्रामे पर भी कांग्रेस को घेरा। यहां याद दिला दें कि 6 मई को रांची में कांग्रेसियों की रैली होने वाली है। इस रैली में कई दिग्गज नेताओं के हिस्सा ले सकते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झट से चमकायें अपना चश्मा, ये आसान तरीका… जानें

Kohramlive : चश्मा आज सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि लाखों...

दिल को रखना है जवान, थाली में शामिल करें ये 5 सुपरफूड…

Kohramlive : बदलती जीवनशैली, तनाव, जंक फूड और शारीरिक गतिविधियों...

इस बारिश अपने घर को बनाइये ‘स्टाइलिश और मच्छर-फ्री,’ जानें…

Kohramlive :  बारिश की फुहारें, ठंडी हवाएं और हरियाली...