रांची : क्षेत्रीय विकास मंच के तत्वावधान में स्वर्णरेखा चैम्पियन ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में सोलह टीमों ने हिस्सा लिया। 27 जनवरी से 31 जनवरी तक चले टूर्नामेंट पर एफसी कोचाटोली की टीम ने कब्जा जमाया।
इसे भी पढ़ें : यात्रीगण कृपया ध्यान दें… 1 फरवरी से शुरू होगी ये सुविधा…
फाइनल मुकाबला बिरसा स्पोर्टिंग क्लब और एफसी कोचाटोली के बीच खेला गया। जिसमें एफसी कोचाटोली ने 2-0 से कब्जा जमाया। प्रथम पुरस्कार के रूप में एफसी कोचाटोली को 1,11,000/- रुपये का पुरस्कार और ट्रॉफी दिया गया। रनर अप रही बिरसा स्पोर्टिंग क्लब को 71,000 रुपये का पुरस्कार और उपविजेता ट्रॉफी दी गई। सेमीफाइनल टीम तक पहुंचने वाली एमएसएस क्लब और नव झारखंड बहुबाज़ार टीम को पंद्रह-पंद्रह हजार का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप, विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश ठाकुर के साथ नूतन मिंज, मुकुंद नायक, दिनेश कुमार महतो, रामचंद्र सांगा, सुमिता जोजो, पीएस दहंगा, मीनू थापा, रिंकू सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : दो भाईयों की गला रेतकर निर्मम हत्या, शव को ऐसे फेंका…












