Ranchi : ‘माता पालनहार है तो पिता एक मार्गदर्शक है। पिता के बिना सारी दुनिया वीरान है। पिता की बातें कभी कड़वी हो सकती है, लेकिन भविष्य के लिए दवा समान होती है’। उक्त बातें सफायर इंटरनेशनल स्कूल में वर्चुअल आयोजित विश्व पिता दिवस के अवसर पर कक्षा दो की छात्रा पुष्टि ने कही।
Read More : नहीं धराता तो सलटा देता पलामू के एक हस्ती को, देखिये कैसे…
Read More : सादा कागज पर अंगूठा लेकर दिखा दिया ठेंगा खेत बंधक रख कर्ज लिया… सुनें, एक गरीब का दर्द (Video)
कक्षा दो की छात्रा नव्या ने ‘विनती हमारी है प्रभु जी ‘कविता सभी पिताओं को समर्पित की। इस अवसर पर कक्षा दूसरी के छात्र रुद्रांश तथा रेयांश ने अपनी कविता ‘मेरे पापा प्यारे पापा ‘से सबका मन मोह लिया। कई अभिभावकों ने भी अपने विचार रखे तथा बच्चों के प्रयास की काफी सराहना की। तकनीकी अध्यापक अनुराग के द्वारा इस अवसर पर पिता के महत्व को दर्शाने वाला एक आकर्षक वीडियो प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का आरंभ पिता दिवस से जुड़े लव्या के सुविचार से हुआ। कार्यक्रम का संचालन पुष्टि सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कक्षा अध्यापिका श्वेता के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रीति चौधरी, तकनीकी विभाग के अर्जित तथा विनोद का महत्वपूर्ण योगदान रहा।














