spot_img
spot_img
spot_img

पिता ने अपने बच्चों के साथ जानवरों जैसा किया बर्ताव, जानिए कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : यह हैरत में डालने वाली घटना है कि कोई पिता अपने बच्चों के साथ इस तरह जानवरों जैसा बर्ताव करें। यह पिता अपने बच्‍चों को पट्टे से बांधकर घुमाने के लिए निकल पड़ा। सोशल मीडिया पर पिता के इस रवैए की जमकर आलोचना हो रही है। बता दें कि इस शख्‍स ने अपने बच्‍चों का यह वीडियो इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया। यह वीडियो वायरल हो गया है। हैरानी की बात यह है कि इस वीडियो के समर्थन में भी कुछ लोग नजर आए।

पिता ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था वीडियो

जॉर्डन ड्रिस्‍केल नाम के शख्स ने अपने ही बच्‍चों को घुमाने का वीडियो इंस्‍टाग्राम पर अपलोड किया था। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस शख्‍स को खूब खरी-खटी सुनाई। लोगों ने कहा ‘ये इंसान हैं ना कि कुत्‍ते’। बच्‍चों के डॉक्‍टरों ने भी इस पर सवाल उठाए हैं।

बच्चे भागते हैं, इसलिए पति पत्नी ने निकाली यह तरकीब

जॉर्डन ड्रिस्‍केल 31 साल के हैं। वो केंटुकी (अमेरिका) में रहते हैं। जॉर्डन अपने पांचों बच्‍चों- जोए, डकोटा, होलेन, एशर और गाविन को पट्टे (Leash) से बांधकर घुमाने ले गए थे। पट्टों का दूसरा सिरा ठीक वैसा था, जैसे कोई पीठ पर अपना बैग लादता है। इसका एक छोर जॉर्डन के हाथ में नजर आ रहा है। जॉर्डन ने कहा कि उनके बच्‍चे बाहर जाकर इधर-उधर भागते हैं। यही कारण है कि उनकी पत्‍नी ब्रायना (34) और उन्‍होंने यह तरकीब निकाली।इससे बच्‍चे गुम नहीं होते। जॉर्डन अपने इस तरीके के बचाव में बोले- उनके बच्‍चों को भी यह काफी पसंद है। ऐसे में जब बच्‍चे बाहर होते हैं, तो उन्‍हें भी ज्‍यादा तनाव नहीं होता है।

वीडियो को 30 लाख से अधिक मिल चुके हैं व्यूज

इंस्‍टाग्राम पर वीडियो अपलोड होते हुए वायरल हो गया। इसे 30 लाख से अधिक व्‍यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो को लेकर यूजर्स के भी अलग-अलग ओपिनियन सामने आए। समर्थन करने वाले एक यूजर ने लिखा- मुझे इसमें कुछ गलत नहीं लगा। विरोध करने वाले लोगों ने तर्क दिया कि ये बच्‍चे इंसान हैं ना कि कुत्‍ते।

डॉक्‍टर ने दी पिता को  चेतावनी

इस मामले में बच्‍चों के डॉक्‍टर और अमेरिका एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्‍स में इंजरी प्रीवेंशन काउंसिल के चेयरमैन बेंजामिन हॉफमैन ने कहा- इस तरह बच्‍चों को देख वो खुश नहीं हैं। बच्‍चों को ऐसे बांधने से दम भी घुट सकता है। एक अन्‍य डॉक्‍टर देबोराह गिलोबा ने कहा- बच्‍चों के साथ जानवरों की तरह व्‍यवहार नहीं किया जा सकता है। इससे बेहतर तो यह है कि बच्‍चों को घर पर ही रखा जाए।

इसे भी पढ़ें : पति-पत्नी का ब्रूट*ल म*र्डर, राज खोलेगी गायब बिटिया… देखें

इसे भी पढ़ें : ट्राली पर लावारिस बैग मिलने से एयरपोर्ट पर सनसनी, देखें..

इसे भी पढ़ें : शपथ लेने के बाद CM नोतीश ने स्पष्ट कहा, उनके मन में पीएम बनने का कोई सपना नहीं

इसे भी पढ़ें :रांची एयरपोर्ट को उड़ाने की इन तीनों ने दी थी धमकी, देखें क्या हुआ हाल

इसे भी पढ़ें :जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को आया कार्डियक अरेस्ट, ICU में भर्ती

इसे भी पढ़ें :चाचा सीएम और भतीजा डिप्टी सीएम… देखें शपथ ग्रहण LIVE

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,