बेंगाबाद (जगरनाथ मंडल): गिरिडीह के बेंगाबाद में एक बड़ा हादसा टल गया। कार सवार और बाइक सवार दोनों बाल-बाल बच गये। हुआ यूं कि गिरिडीह से मधुपुर की ओर एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार जा रही थी। करणपुरा नदी के समीप अचानक से कार के आगे एक बाइक आ गई। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार सड़क के नीचे जा गिरी। इस दुर्घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। दुर्घटना के बाद चालक के मुंह से निकला बाप रे आज तो बाल-बाल बच गये। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बेंगाबाद पुलिस ऑल्टो कार को थाने ले गई।
Read more: छेड़खानी करते हो …और बीच सड़क पर थप्पड़े-थप्पड़ देना शुरू
Read more: वकील मर्डर केस : मास्टर माइंड लंगड़ा बेंगलुरु में धराया, देखें वीडियो…
Read more:मेरी नहीं तो किसी की नहीं, देखें वीडियो…
Read more:सोई तकदीर जाग उठी, देखें वीडियो












