spot_img
spot_img
spot_img

पिता ने 44 दिन तक गड्ढे में रखा बेटी का शव, देखें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: महाराष्ट्र के नंदुरबार में एक 21 वर्षीय आदिवासी महिला के शरीर को उसके पिता ने 44 दिनों से नमक के गड्ढे में रखा था। अधिकारियों ने बताया कि महिला का शव 1 अगस्त को नंदुरबार के धाड़गांव तालुका के वावी में लटका हुआ मिला था। महिला के पिता ने दावा किया था कि उसकी बेटी के साथ चार लोगों ने बलात्कार किया। नंदुरबार के एक सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम किया गया, जिसकी रिपोर्ट में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई। उन्होंने बताया कि इसे लेकर आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

पिता का आरोप है कि मौत से पहले उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया गया। इसका दूसरा पोस्टमार्टम किया जाना चाहिए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 21 वर्षीय महिला का शव गुरुवार को नंदुरबार जिले से मुंबई के सरकारी जे जेअस्पताल लाया गया। उन्होंने कहा, ‘एक्सपर्ट्स डॉक्टर्स की एक समिति बनाई जा रही है और शुक्रवार को दोबारा पोस्टमार्टम होने की संभावना है। इस प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी जाएगी।’

पुलिस पर मामले की ठीक से जांच नहीं करने का आरोप 

मृतक महिला के पिता सहित परिवार के दूसरों सदस्यों ने पुलिस पर मामले की ठीक से जांच नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने महिला के शव का अंतिम संस्कार करने के बजाय उसे सुरक्षित रखने का फैसला किया। परिवार के लोगों ने उसके शव को अपने गांव में नमक से भरे गड्ढे में दफना दिया। वे उसकी मौत की सच्चाई सामने लाने के लिए दूसरे पोस्टमार्टम की मांग करने लगे।

 पोस्टमॉर्टम करने के लिए सहमत अधिकारी

नमक का इस्तेमाल अपघटन की प्रक्रिया को रोकने के लिए किया जाता है। पुलिस ऑफिसर ने बताया, ‘शरीर को हफ्तों तक नमक के गड्ढे में रखा गया था, जिसे देखकर अधिकारी मुंबई में एक और पोस्टमॉर्टम करने के लिए सहमत हो गए। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्ट के लिए गुरुवार दोपहर जे जे अस्पताल लाया गया।’

इसे भी पढ़ें : रांची में मर्डर करने वाले बदमाश का यूपी में इन*काउंटर…

इसे भी पढ़ें : राजधानी के कपड़ा व्यवसायी की बड़ी बेरहमी से खूंटी में ह*त्या….

इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक पर निकला दसू मेहता फिर घर नहीं लौटा… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : खेलते-खेलते बोरवेल में गिरी मासूम, देखें क्या है हाल

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत के घर पहुंच गया शिक्षकों का हुजूम… देखें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...