Ranchi : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के मोरहाबादी वेंडर जोन-2 में छापेमारी कर पुलिस ने एक चाय-नाश्ता दुकान से 510 ग्राम गांजा, दो मोबाइल फोन और 65 हजार रुपये नकद बरामद किया। मिले एक क्लू पर रांची पुलिस कप्तान ने सिटी DSP केवी रमन के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई। गठित टीम ने मोरहाबादी वेंडर जोन-2 स्थित चाय-नाश्ता दुकान को घेर लिया। तलाशी में दुकान संचालक महेन्द्र लाल और उसके बेटे छोटू कुमार की स्कूटी की डिक्की से 510 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इनका घर सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम रोड नंबर 7 में है। इस संबंध में लालपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।
इसे भी पढ़े :मां के सामने ही बेटी का कर दिया ये हाल, कांप गया कलेजा…
इसे भी पढ़े :साल का आखिरी सूर्यग्रहण कल, इनकी चमकेगी किस्मत, ये रहे सतर्क
इसे भी पढ़े :दुर्गा पूजा में कैसा रहेगा मौसम, इस रोज तक बारिश… जानें
इसे भी पढ़े :साप्ताहिक राशिफल (22 से 28 सितंबर 2025)
इसे भी पढ़े :20 हजार से ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया इस प्रतियोगिता में










