मां के सामने ही बेटी का कर दिया ये हाल, कांप गया कलेजा…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : खूंटी के तपकरा थाना क्षेत्र के लापुंग के मालगो गांव में एक नाबालिग लड़की की मां के सामने ही बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी प्रेमचंद साहू मौके से फरार हो गया। जांच में पता चला है कि लड़की और आरोपी के बीच दो साल से फेसबुक के जरिये प्रेम संबंध चल रहा था। तीन महीने तक लड़की लिवइन में भी रही थी, लेकिन मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर बीते 6 सितंबर को अपने गांव लौट आई। इस बात से नाराज प्रेमचंद शनिवार को बाइक लेकर लड़की को जबरन अपने घर ले जाने गया। विरोध करने पर उसने मां और बेटी को दौड़ा दिया। लड़की उसकी पकड़ में आ गई। मां के सामने ही उसने लड़की के सीने में चाकू गोद दिया। ग्रामीणों ने तुरंत लड़की को तोरपा रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। तोरपा के सर्किल इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग और जबरन ले जाने के विरोध से जुड़ा है। FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...