spot_img

साप्ताहिक राशिफल (22 से 28 सितंबर 2025)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष अनुसार यह सप्ताह शारदीय नवरात्रि के साथ आरंभ हो रहा है। कई शुभ योगों के निर्माण से कई राशियों की किस्मत चमक सकती है। इस सप्ताह सूर्य व बुध कन्या राशि में, मंगल तुला, शुक्र सिंह, शनि मीन, राहु कुंभ, केतु सिंह राशि में विराजमान हैं। ज्योतिषों के अनुसार, लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं, धन-धान्य बढ़ सकता है और मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

मेषः ऊर्जा और नये अवसरों से भरा सप्ताह। कार्यक्षेत्र में नये प्रोजेक्ट, आर्थिक स्थिति में सुधार। परिवार में उतार-चढ़ाव, साथी के साथ समय बितायें। योग और ध्यान लाभकारी।

वृषभः धैर्य और परिश्रम की परीक्षा। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा, कुछ विरोध भी। धन की आवक बनी रहेगी, निवेश सोच-समझकर करें। अविवाहित जातकों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।

मिथुनः निर्णयों में सावधानी रखें। नौकरी में पदोन्नति और मान-सम्मान संभव। व्यापारियों और छात्रों के लिये समय लाभकारी। प्रेम जीवन में मिठास, स्वास्थ्य में नींद पूरी रखें।

कर्कः भावनाओं पर नियंत्रण जरूरी। ऑफिस में मेहनत की सराहना। आर्थिक पक्ष मजबूत। परिवार में सुख-शांति, धार्मिक या सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर।

सिंहः आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी और व्यापार में सफलता, आर्थिक स्थिति बेहतर। परिवार में खुशी का माहौल। प्रेम संबंधों में निकटता। खानपान संतुलित रखें।

कन्याः सप्ताह चुनौतियों भरा। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक उतार-चढ़ाव, परिवार में किसी की सेहत पर ध्यान। जीवनसाथी से संवाद स्पष्ट रखें।

तुलाः सौभाग्यशाली सप्ताह। करियर में तरक्की, व्यापार में लाभ। परिवार के साथ यात्रा, अविवाहित जातकों के लिए शुभ समाचार। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव। स्वास्थ्य उत्तम।

वृश्चिकः मेहनत और योजना का लाभ। नौकरी में नई जिम्मेदारियाँ। व्यापारियों के लिए समय मध्यम। परिवार के साथ समय आनंददायक। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव। रक्तचाप पर ध्यान दें।

धनुः यात्राओं और व्यस्तता से भरा सप्ताह। छात्रों को सफलता। आर्थिक पक्ष मजबूत, पर खर्च अधिक। परिवार और मित्रों के साथ अच्छा समय। जीवनसाथी का सहयोग।

मकरः कार्यस्थल पर मेहनत का फल मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग, व्यापार में लाभ। परिवार के संबंध मजबूत। प्रेम जीवन में मनचाहा परिणाम। पुराने रोग में राहत।

कुंभः योजनायें सफल होगी, नये अवसर मिलेंगे। नौकरी में पदोन्नति या स्थानांतरण संभव। व्यापार में साझेदारी लाभकारी। परिवार में सुख-सामंजस्य। प्रेम संबंध मजबूत। स्वास्थ्य अच्छा।

मीनः मानसिक शांति बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में सहयोग। आर्थिक पक्ष अच्छा, रुके कार्य पूरे होंगे। परिवार में मांगलिक आयोजन। अविवाहित जातकों के लिये विवाह योग। नींद और खानपान पर ध्यान दें।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...