kohram live desk : जाने-माने पंजाबी सिंगर दिलजान अब इस संसार में नहीं रहे। मंगलवार को अमृतसर से करतारपुर जाने के दौरान सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। उनके निधन से पंजाब के म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
इसे भी पढ़ें :होली के दिन एक ही परिवार के 6 सदस्य की बिगड़ी तबीयत, पी थी Cold drink
सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे फैंस
शल मीडिया पर सिंगर सुकशिंदर ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने दिलजान की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ये दुर्भाग्यपूर्ण समाचार सुबह-सुबह मिला। संगीत की दुनिया को नुकसान हुआ है। सोशल मीडिया पर फैंस दिलजान को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। मिस पूजा,सचिन अहूजा ने भी दिलजान के लिए पोस्ट शेयर किया है।
इसे भी पढ़ें :जमीन विवाद: नशे में युवक ने चाचा-चाची समेत तीन पर कुल्हाड़ी से किया वार
कई गाने हुए हैं फेमस
दिलजान के कई गाने बहुत फेमस रहे हैं। उन्होंने आधा पिंड, यारां दी गल, शूं करके, हर पल, फर्स्ट लव, मेरा दिल, धरती, तेरे शहर जैसे गाने गाए हैं। दिलजान का साई के दीवाने गीत भी बहुत पसंद किया गया था।








