जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक भाई ने अपने ही बड़े भाई पर फरसा से हमला कर दिया। जिसमें बड़ा भाई से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पत्नी लक्ष्मी कालिंदी ने बताया कि बच्चों के बीच हुए विवाद में शंभू पर उसके छोटे भाई ने वार कर दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। ये घटना जुगसलाई थाना क्षेत्र के पार्वती घाट की है।
इसे भी पढ़ें : नशे में पति ने पत्नी का घोंटा गला, हुई मौत, आरोपी फरार
घायल की पत्नी के मुताबिक, होली के दिन रंग खेलने के दौरान बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस कारण उसका देवर बच्चों के साथ मारपीट करने लगा। जब वह बीच-बचाव करने गई तो देवर उसके साथ भी मारपीट करने लगा। पति बीच में आए तो देवर ने नशे की हालत में उस पर फरसा से हमला कर दिया और मौके से भाग निकला।
इसे भी पढ़ें : @Corona Return : होली के दिन देशभर में मिले 56,211 नए संक्रमित
इसे भी पढ़ें : पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, सोमवार शाम से था लापता










