spot_img
spot_img
spot_img

झरिया में हंसता-खेलता परिवार हो रहा बर्बाद… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jhariya(Sujit Kumar) :”दिन-रात अवैध दारू की बिक्री और शराबियों-नशेड़ियों की हरकतों से जीना दुश्वार हो गया है, वहीं बेटी-बहू का घरों से निकलना आफत हो गया है। दारू के चलते आये दिन गली-मोहल्लों में लड़ाई-झगड़ा और मारधाड़ आम बात हो गई है। शराबियों की छेड़खानी और कॉमेंट्स से लड़कियां अपने मोहल्ले में ही शर्म महसूस करने लगी है। अवैध दारू की बिक्री को लेकर कई बार पुलिस और जिम्मेदार लोगों को बताया गया, पर उन्हें रोकने, टोकने और पकड़ने की हिम्मत किसी में नहीं।” यह इल्जाम है धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र के चौथाई कुल्ही मोटिया पट्टी में रहनेवाले कुछ लोगों का। बेवड़े लोगों की हरकतों से आजिज लोग आज झरिया के थानेदार संतोष कुमार सिंह से मिले और उनसे अवैध दारू की बिक्री बंद कराने का अनुरोध किया। थानेदार को बताया गया कि दारू का सीधा असर घरों में पड़ता है। हंसता-खेलता परिवार बर्बाद हो रहा है। नशे की लत में बच्चे, युवा और बूढ़े जकड़ते जा रहे हैं। नशे की हालत में घरवाली के साथ बुरा सलूक और मारपीट तक की जाती है। इसका असर महिलाओं के दिलों-दिमाग पर पड़ने लगा है। कुछ महिलाओं का कहना था कि अगर जिंदगी खुदा की रहमत है तो जीना इस कदर दुश्वार क्यों है?

इसे भी पढ़ें :रांची के डेली मार्केट में लगी भयानक आग…

इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में ट्रैफिक को स्मूथ बनाने के वास्ते DC ने दिये टिप्स…

इसे भी पढ़ें :धरना पर बैठे दिव्यांगों के बीचे बांटे गये कंबल…

इसे भी पढ़ें :CBSE 10वीं और 12वीं की फाइनल परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू, डेटशीट तैयार…

इसे भी पढ़ें :यूनिट मैनेजर निकला लुटेरा, रिकवर हुये 30 लाख

इसे भी पढ़ें :54 अफसरों को IAS में प्रोमोशन…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...