Kohramlive Desk : दो बच्चों की मां को फेसबुक पर उस शख्स से दोस्ती का इरादा था, पर उसे मोहब्बत हो गई। मोहब्बत की राह में यूं चलते-चलते इतने करीब आ गये कि अब थाने तक पहुंच गई। पुलिस पूरा माजरा समझने में लगी हुई है, वहीं महिला का पति उसे अपने साथ ले जाने को परेशान है, लड़के के घरवाले अलग से परेशान हैं। महिला अब भी इस जिद में अड़ी है कि वो अपने फेसबुकिया प्रेमी के साथ ही रहेगी। वो बीते तीन दिनों से यहीं डेरा डाले हुई है। लड़के के घर में शादी की तैयारी थी। खबर लिखे जाने तक विवाहिता महिला को थाने में समझाया-बुझाया जा रहा था। यह वाकया दिल्ली के कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में रहनेवाली महिला बीते 12 फरवरी को ही अपने फेसबुक प्रेमी के घर आ गई। उस रोज घर में शादी समारोह था। लड़के के घर वालों ने महिला को बहुत समझा बुझा उसे वापस दिल्ली भेज दिया, पर यह महिला दोबारा बीते बुधवार को लड़के के घर पहुंच गई। अब वो इस जिद में अड़ गई कि यहां से वह जाने वाली नहीं, चाहे जो हो जाये। वो बार-बार लड़के को अपने प्यार की दुहाई देने लगी। वहीं दूसरी तरफ इस महिला के पति ने दिल्ली के कोतवाली थाने पहुंच गये। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी पिछले तीन दिनों से एक गांव में रूकी हुई है। उसका मोबाइल भी बंद है। पति ने पुलिस को बताया कि घर से निकलते समय उसकी पत्नी ने कहा था कि वह अपनी रिश्तेदारी में जा रही है, लेकिन वो दिल्ली से इस गांव आ गई। इस सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और महिला को थाना ले गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस से लेकर दोनों घरवाले माथापच्ची कर रहे थे।
इसे भी पढ़ें : Nikki Murder Case: खूनी दूल्हे के ”का*तिल बाराती,” माथा ठनक गया पुलिस का, देखें….
इसे भी पढ़ें : IMD ALERT : बढ़ सकती है ठंड! कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश की संभावना
इसे भी पढ़ें : CM ने पहाड़ी मंदिर में बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की, भव्य शिव बारात को किया विदा
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची निकली शिव की बारात, हर कोई झूम उठा… देखें
इसे भी पढ़ें : रिश्ते में खटास क्या आई, सलटा दिया बीवी को… देखें कैसे




