Chaibasa(Rajeev Singh) : ”नौकरी के सुनहरे अवसर, वर्क फ्रार्म होम से पैसे कमाये एवं आपके नाम से लक्की ड्रा निकला है,” कुछ इस तरह के मैसेज फेसबुक या व्हाट्सएप पर आये तो अलर्ट हो जाये, क्योंकि लिंक पर क्लिक करते ही आपका PAYTM एकांउट खाली हो जायेगा। PAYTM एकाउंट को हैक कर QR कोड को स्कैन कर एकांउट से सारे पैसे निकाल लिये जाते हैं। इस बात का खुलासा आज चाईबासा के SDPO दिलीप खलखो ने किया। उन्होंने बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर चाईबासा पुलिस ने दो साईबर क्रिमिनल अनिकेत कुमार मिश्रा और उसके दोस्त छोटू मंडल को गिरफ्तार किया। इन दोनों के पास से 1 लाख 71 हजार 520 रुपये कैश मिले। वहीं 2 मोबाइल, 5 ATM, 2 कार्ड रीडर, 1 पैनड्राइव भी मिले हैं। यह रुपये साइबर फ्रॉड कर हासिल किये गये थे। दोनों गिरिडीह के रहनेवाले हैं। दोनों ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। चाईबासा पुलिस कप्तान को इन दोनों साइबर क्रिमिनलों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी।
SDPO दिलीप खलखो ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार साइबर क्रिमिनलों ने अपने इकबालिया बयान में खुलासा किया है कि लोभ-लालच में फंस जाने जैसे मैसेज सेंड कर यह लोग अपना काम कर जाते हैं। जैसे ही लोग उनके झांसे में आकर लिंक ओपन कर अपना बायोडाटा भरते हैं तो उस लिंक के माध्यम से उस शख्स का PAYTM एकाउंट हैक कर लेते हैं। उनके QR कोड को साइबर कैफे या CSP सेंटर तक ट्रांसफर कर उनके संचालक को सेवा शुल्क देकर उनके एकाउंट से रुपये निकाल लेते हैं। कभी-कभी तो झांसे में आये लोगों के नाम पर लोन तक हासिल कर लेते हैं।
इसे भी पढ़ें : आधी रात महिला ने अपनी ही स्कूटी में लगा दी आग, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : ‘आपका इंतजार अब खत्म हुआ…’इस दिन धमाल मचाने आ रही ‘असुर 2’…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 11 साल की छात्रा गर्भवती, हालत बिगड़ने पर खुला राज…
इसे भी पढ़ें : दो दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत
इसे भी पढ़ें :28 मई से नियमित रूप से चलेगी वंदे भारत ट्रेन, जानें किराया, रूट से लेकर सबकुछ
इसे भी पढ़ें : BREAKING : 55 DSP इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट












