spot_img
spot_img
spot_img

दो दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : आने वाले दो दिनों में छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलेगा। IMD के मुताबिक, उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। तापमान में गिरावट आने से गर्मी से थोड़ी राहत के आसार है। बता दें कि मंगलवार को भी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट रही, लेकिन उमस में बढ़ोतरी रही। मंगलवार को प्रदेश में एडब्ल्यूएस महासमुंद और राजनांदगांव में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं के चलते सुबह से तपिश बढ़ने लगी है, जो दोपहर होते-होते तो और ज्यादा बढ़ जाती है। मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस प्रकार अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। बुधवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही अंधड़ चलने व हल्की वर्षा के आसार है। मालूम हो कि इस वर्ष मानसून अपने निर्धारित समय से चार दिन विलंब से आने वाला है।

इसे भी पढ़ें : इस राज्य में टीचरों की लगी लॉटरी, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : सोमरा पाहन को देख चीखने चिल्लाने लगे घरवाले, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें : OMG! रिम्स में महिला ने एक साथ पांच बच्चों को दिया जन्म…

इसे भी पढ़ें : बीच सड़क मैनेजर की कनपटी में भिड़ाया पिस्टल और फिर…

इसे भी पढ़ें : लोगों की जिंदगी बचाने के लिए क्या कर गया आरोग्यम, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...