Gumla : गुमला में एक महिला ने अपनी ही स्कूटी को आग के हवाले कर दिया। देर रात सदर थाना क्षेत्र के डीएसपी रोड स्थित केदार बागान के पास उसने अपनी स्कूटी में आग लगा दी। आग की भनक पर आसपास के लोग वहां आग बुझाने पहुंचे। जिन्हें महिला ने धमकाकर भगा दिया। इसके बाद महिला खुद थाना पहुंच गई।
महिला थानेदार के पूछने पर उसने बताया कि उसका अपने पति से झगड़ा हुआ है। उसने बताया कि सेन उसका दूसरा पति है। पहले पति के मरने के बाद वह धनबाद के रहनेवाले सेन के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। सेन की भी पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी थी। वह गुमला में रहकर साइट देखरेख का काम करता है। टांगीधाम धाम में जाकर हमने शादी भी की। हम लोग गुमला में डीएसपी रोड पर किराए के मकान में रहते है। शादी के बाद से ही हम दोनों में बनती नहीं है। सेन हमेशा मुझपर शक करता है। उसे लगता है कि मेरा किसी और के साथ चक्कर चल रहा है। आज भी मैं कोर्ट के काम से अपने घर धनबाद गई हुई थी। जब घर वापस लौटी तो उसे लगा कि मैं किसी को डेट करके आ रही हूं। जिसके बाद हम दोनों में खूब बहस हुई। गुस्से में आकर मैंने कहा मैं सारे सामान के साथ धनबाद जा रही हूं, गाड़ी की चाभी दो। इस पर सेन ने कहा सारा सामान ले जाओ पर चाभी नहीं मिलेगी। घंटों थाने में बैठने के बाद भी महिला ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी। महिला थानेदार सुमन कुमारी ने कहा कि पति और पत्नी के बीच विवाद के बाद स्कूटी को आग लगा दी गई है।
इसे भी पढ़ें : ‘आपका इंतजार अब खत्म हुआ…’इस दिन धमाल मचाने आ रही ‘असुर 2’…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 11 साल की छात्रा गर्भवती, हालत बिगड़ने पर खुला राज…
इसे भी पढ़ें : दो दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत
इसे भी पढ़ें :28 मई से नियमित रूप से चलेगी वंदे भारत ट्रेन, जानें किराया, रूट से लेकर सबकुछ
इसे भी पढ़ें : BREAKING : 55 DSP इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : फ्लाइट से जयपुर जाने के लिए अब करना होगा इंतजार, जानें क्यों…
इसे भी पढ़ें :जेल जाने से पहले क्या बोल गया गैंगस्टर, जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड दौरे पर महामहिम, क्या-क्या कीं… देखें तस्वीरें












