spot_img
spot_img
spot_img

गर्मी में आंखों की सुरक्षा जरूरी… जानें 

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : गर्मी की बढ़ती तपिश आंखों को तकलीफ देती जा रही है। क्लीनिक और अस्पतालों में इन दिनों आंखों से संबंधित समस्याओं के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। संक्रमण, जलन, दर्द, चुभन और आंखों में लालिमा जैसी समस्याएं अब आम हो गई हैं। अस्पतालों से मिल रही जानकारी के अनुसार, पिछले एक महीने में आंखों से जुड़ी समस्याओं के मरीजों की संख्या में खास बढ़ोतरी हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार, पारा बढ़ने और यूवी किरणों के प्रभाव से आंखों पर गंभीर असर हो सकता है, जिससे ड्राई आइज, एलर्जी और संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी इस समस्या से जूझ रहे हैं। आंखों में खुजली, आंखों में जलन और लालिमा, पानी आना, ड्राईनेस और कूड़ा फंसा हुआ महसूस होना एवं सूजन जैसे लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इससे आंखों के तंत्रिकाओं और मांपेशियों को भी नुकसान हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि अत्यधिक गर्मी, विशेष रूप से हीटवेव, आंखों में एलर्जी और संक्रमण के खतरे को बढ़ा देती है। ऐसे में कंजंक्टिवाइटिस (पिंक आइज) जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। दूषित पानी और एलर्जी के कारण यह समस्या और गंभीर हो सकती है। विशेषज्ञों की राय है कि आंखों को कोई तकलीफ न हो, इसके लिये अपनी आंखों को सूरज की तेज रोशनी से बचायें और चश्मे का इस्तेमाल करें। वहीं, आंखों में जलन या संक्रमण की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। खुद से दवाइयों का सेवन न करें। गर्मी के इस मौसम में आंखों की सुरक्षा और देखभाल बेहद जरूरी है, खासकर बच्चों के लिये।

इसे भी पढ़ें :DGP ने दिये ये टास्क,”अब और नहीं”

इसे भी पढ़ें :दनुआ घाटी से फिर उठी चीखें, एक और घर उजड़ गया…

इसे भी पढ़ें :सरयू राय बोले, अब ठेकेदार ही मजदूरों के भाग्य विधाता…

इसे भी पढ़ें :CM नीतीश के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के वक्त टला बड़ा हादसा… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...