spot_img
spot_img

Diesel पर 10 और Petrol पर 5 रुपये कम हुआ Excise duty, जानिये कितना सस्ता हुआ इंधन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi: दिवाली से एक दिन पहले केंद्र सरकार देशवासियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने पेट्रोल(Petrol)पर 5 रुपए और डीजल पर 10 रुपए एक्साइज ड्यूटी कम करने का ऐलान किया है। एक्‍साइज ड्यूटी घटने से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आयेगी। कम कीमतें दिवाली के दिन यानी कल से लागू हो जाएंगी। बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर पर है।

छोटी दिवाली के दिन आम लोगों को राहत मिली है। हफ्ते के तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। डीजल कई शहरों में 110 रुपए के पार और पेट्रोल 121 के पार पहुंच चुका है। दिल्ली में पेट्रोल 110 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। वहीं, डीजल 98.42 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। आखिरी बार 5 सितंबर को दाम कम किए गए थे, तब देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल 15 पैसे तक सस्ता हुआ था।

28 दिन में 8.85 रुपए महंगा हुआ Petrol

बीते सितंबर महीने की 28 तारीख को पेट्रोल जहां 20 पैसे महंगा हुआ था, वहीं डीजल भी 25 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। दरअसल, सितंबर के अंतिम दिनों से जो पेट्रोल की कीमतें बढ़नी शुरू हुई, वह मंगलवार तक जारी रही। पेट्रोल की कीमतें पिछले 28 दिनों में ही 8.85 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी हैं।

राज्यों से वैट घटाने की अपील

एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद केंद्र सरकार ने राज्यों से पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने की अपील की है, ताकि लोगों को महंगाई से निजात मिल सके। अलग-अलग राज्य सरकारें 20 से 35% तक वैट वसूलती हैं। केंद्र सरकार के मुताबिक डीजल पर एक्साइज ड्यूटी के घटने से किसानों को सबसे ज्यादा फायदा होगा, क्योंकि जल्द ही रबी फसल की बुआई होने वाली है। इस कटौती का सबसे बड़ा फायदा किसानों को मिलने वाला है।

Read More :केंद्रीय मंत्री तोमर को झारखंड हाई कोर्ट से राहत बरकरार, राहुल गांधी के खिलाफ की थी अभद्र ठिप्‍पणी

Read More : “घोर महापाप, पेशाब तक…” सितमगर शोभा का बालगृह सील (Video)

Read More :बच्‍चा पैदा नहीं होने के कारण पति ने पत्‍नी को उतारा मौत के घाट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...