Guwahati : हर बार की तरह इस बार के चुनाव में भी EVM विवाद शुरू हो ही गया। ये विवाद असम विधानसभा चुनाव में हुआ ही। चुनावी माहौल के बीच असम के करीमगंज जिले में एक कार से ईवीएम बरामद किया गया है। इतना ही नहीं जिस गाड़ी से मशीन बरामद हुई वो गाड़ी किसी और की नहीं बल्कि एक भाजपा नेता की बताई जा रही है। घटना सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने 4 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।
इसे भी पढ़ें : अमेरिका के ‘शाहजहां’ ने अपनी ‘मुमताज’ के लिए खुद को गंगा में झोंका
वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और कहा कि ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं और इलेक्शन कमीशन (EC) को इन पर निर्णायक कदम उठाना चाहिए। असम में 1 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग हुई। इस दौरान 39 सीटों के लिए 74.64% मतदान हुआ। पहले फेज में यहां 72.14% वोट पड़े थे।
इसे भी पढ़ें : पुलवामा में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को किया ढेर
चौंकाने वाली बात तो ये है कि कार के साथ न तो चुनाव आयोग का कोई अधिकारी था, ना ही कार के भीतर कोई सुरक्षा थी। मामले में चुनाव आयोग ने चार मतदान अफसरों को निलंबित कर जिला निर्वाचन अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है।
क्या है पूरा मामला
असम में कल दूसरे चरण का चुनाव हुआ। मतदान के बाद करीमगंज जिले के कनिसैल कस्बे में एक लावारिस बोलेरो मिली। इस बोलेरो में ईवीएम मशीन थी। बोलेरो में ईवीएम की मौजूदगी पर बवाल शुरू हो गया। बाद में पता चला कि ये बोलेरो पाथरकांडी विधानसभा सीट के बीजेपी उम्मीदवार कृष्णेंदु पाल की है।
इसे भी पढ़ें : @Sex Racket : मॉल के अंदर चल रहा था गंदा धंधा, पुलिस के पहुंचते ही मचा हड़कंप








