kohram live desk : हरिद्वार कुंभ मेला 2021 का पहली अप्रैल विधिवत शुभारंभ हो गया है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना को लागू कर दिया गया है। गौरतलब है कि 12 साल के बाद आने वाला कुंभ इस साल 11 साल बाद हो रहा है। हर बार जो कुंभ पहली जनवरी से शुरू हो जाता है, इस साल पहली अप्रैल से लेकर 28 अप्रैल तक होगा।
इसे भी पढ़ें :‘अप्रैल फूल डे’ मनाने का जानदार है ट्रैडिशन, जानें कैसे हुई शुरुआत
मेलाधिकारी और मेला आईजी ने लिया आशीर्वाद
मेलाधिकारी दीपक रावत और मेला आईजी सजंय गुंज्याल ने कुंभ का विधिवत शुरुआत करने के लिए हरकी पौड़ी पहुंच कर गंगा पूजन किया। इसके बाद मनसा देवी और चंडी देवी पहुंच कर आशीर्वाद लिया।
इसे भी पढ़ें :साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को दिया जाएगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
निर्विघ्न संपन्न हो स्नान
मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि आज से कुंभ मेले की विधिवत शुरुआत हो चुकी है। पूरी टीम के साथ मां गंगा का आशीर्वाद लिया है। मां गंगा से कामना की है कि निर्विघ्न स्नान सम्पन्न हो। श्रद्धालु आनंद से हरिद्वार आएं, स्नान करें और अच्छे अनुभव लेकर जाएं। सबके सहयोग से कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मेला सफल होगा।
इसे भी पढ़ें :मशहूर ## Singer Bappi Lahiri हुए कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती














