Hazaribagh(Praveen Pandey) : JSLPS संकुलन संगठन में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है। यहां गोलमाल और हेराफेरी के इल्जाम लगते रहे हैं। संकुलन संगठन चलकुशा की सचिव चंचला गुप्ता ने BPM केदार प्रजापति को एक लिखित आवेदन देकर गड़बड़ी होने की बात का जिक्र किया है। तब मौके पर जिप सदस्य सविता सिंह भी मौजूद थी।
आवेदन में इस बात का खुलासा किया गया है कि बीते 17 नवम्बर को संगठन के कोषाध्यक्ष रेखा देवी के द्वारा संकुलन संगठन के खाते से करीब 77 हजार रुपये निकाले गए है। इस बात को लेकर दो ऑडियो वायरल हो रहे है। एक वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अध्यक्ष फुलवंती देवी द्वारा यह कहा जा रहा है कि चेक पर उनका साइन नहीं है, लेखापाल नीलम देवी, सीसी अनुराग एवं कोषाध्यक्ष रेखा देवी द्वारा उनके साइन किये गये है। वहीं रेखा देवी का कहना है कि उसे बताया कि अध्यक्ष द्वारा साइन कर दिये गये है। अनुराग उन्हें बैंक ले गये, जहां चेक द्वारा पैसा ट्रांसफर किया गया। सचिव चंचला देवी का कहना है कि वो पूरा दिन चलकुशा कार्यालय में मौजूद थी, बैंक भी कार्यालय के नीचे हैं, लेकिन इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। बिना सदस्यों को जानकारी दिये और बिना प्रस्ताव के राशि की निकासी की गई। सीसी अनुराग और लेखापाल नीलम देवी द्वारा नकली साइन करके बैंक को गुमराह किया गया। BPM केदार प्रजापति ने कहा कि उन्हें आवेदन मिला है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। वहीं जिप सदस्य सविता सिंह ने कहा कि वो पूरे मामले को हजारीबाग के डीसी के सामने रखेंगी।
इसे भी पढ़ें : इस मंत्री के पीए के बेटे की फंदे से लटकी मिली डेड बॉडी
इसे भी पढ़ें : Ayushi Murder Case : झूठी आन में इकलौती बिटिया को किया खामोश… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Palamu News : नौकरी दिलाने के खेल में हो गया किडनैप, चौंका गई पुलिस… देखें
इसे भी पढ़ें : कमलदेव गिरी को बम से उड़ाने वाला धराया, क्या बोले SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : चालान काटना पड़ा महंगा, बीच रोड पर पुलिस का हुआ यह हाल… देखें वीडियो








