GARHWA (NITYANAND DUBEY) : गढ़वा के डीसी राजेश कुमार पाठक ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। सभी विभागों को उनके दायित्वों से अवगत कराकर समय पर निर्वहन करने का निर्देश डीसी ने दिया।
कोविड नियमों का करना है पालन
बैठक में कोविड-19 से संबंधित सभी मानकों का अनुपालन करते हुए कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर जिले के बालिका मध्य विद्यालय, गढ़वा के मैदान में झंडोत्तोलन का मुख्य कार्यक्रम होगा झंडोत्तोलन प्रातः 9:05 बजे, समाहरणालय, प्रातः 10:35 बजे, अनुमंडल कार्यालय,- प्रातः 10:45 बजे, जिला परिषद (डाक बंगला), – प्रातः 11:05 बजे होगा। नगर परिषद कार्यालय में प्रातः 11:15 बजे होगा। पुलिस लाइन में प्रातः 11:25 बजे झंडोत्तोलन का समय निर्धारित है।
परेड का पूर्वाभ्यास 20 से 24 जनवरी तक
परेड का पूर्वाभ्यास 20 से 24 जनवरी 2022 तक किया जाएगा। परेड से पहले 23 जनवरी को सभी प्रतिभागियों की कोविड जांच कराई जाएगी। उपायुक्त ने सिविल सर्जन गढ़वा डॉ. कमलेश कुमार को निर्देश दिया कि मुख्य समारोह स्थल पर एक चिकित्सक दल आवश्यक दवाओं के साथ कार्यक्रम के प्रारंभ से समापन तक उपस्थित रहेंगे।
इनकी रही मौजूदगी
बैठक में डीसी के अलावा कमांडेंट सीआरपीएफ 172 बटालियन गढ़वा, उप विकास आयुक्त गढ़वा, डायरेक्टर डीआरडीए- सह-प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा गढ़वा, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा, डीएसपी मुख्यालय, सिविल सर्जन गढ़वा मौजूद रहे। अंचलाधिकारी गढ़वा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा समेत अन्य अधिकारी भी बैठक में थे।
इसे भी पढ़ें :Railway में निकली बंपर Vacancy, न परीक्षा न इंटरव्यू, 10वीं के मार्क्स पर होगा चयन
इसे भी पढ़ें :Miss Universe रही मॉडल ने पहनी स्ट्रिंग वाली ड्रेस, फैन्स ने कहा-‘ये लुक कमाल का है’
इसे भी पढ़ें :पापा मुझे बचा लो, बहुत दर्द हो रहा, और फिर…
इसे भी पढ़ें :कानपुर में चोरी, अमेरिका में देखा लाइव वीडियो, फिर हुआ एनकाउंटर, देखें…
इसे भी पढ़ें :दो कार में जोरदार टक्कर के बाद क्या हो गया, देखें…
इसे भी पढ़ें :झटके पे झटका : विस्तार में जुटा PLFI, छह जोन में बांटा झारखंड, देखें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी…
इसे भी पढ़ें :‘अंकल रहम करो’, सुनते ही किडनैपरों ने उठाया घातक कदम, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :बिंदास जैनब से खुल गया 62 लाख के पीछे का छुपा राज, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :मन डोलते ही भवानी ने इंसास के साथ क्या किया, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :Netflix का बड़ा झटका! चुपके से बढ़ा दिए प्लांस के प्राइस…देखें लिस्ट












