spot_img

New Year से हर Week तय हो सकती है LPG  Cylinder की कीमत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : आने वाले नए साल 2021 से घरेलू एलपीजी सिलिंडर (LPG  Cylinder) की कीमत हर हफ्ते तय हो सकती है। अभी गैस सिलिंडर के दाम हर महीने (Month) की पहली तारीख को तय होते हैं। दिसंबर में दो बार सिलिंडर के रेट में इजाफा हो चुका है। इसे देखते हुए एलपीजी के वितरकों का कहना है कि अब हर हफ्ते घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में बदलाव होगा।

कंपनी और ग्राहक दोनों को फायदा

पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में हर रोज होने वाले उतार-चढ़ावों को देखते हुए विपणन कंपनियां अब साप्ताहिक आधार पर कीमतों में बदलाव का प्लान कर रही हैं। कंपनियों का कहना है कि ऐसा करने से कंपनी व ग्राहक दोनों को फायदा है। उनके मुताबिक, कंपनियों की तरफ से इसका प्रस्ताव केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के पास भेज दिया गया है। वहां इस प्रस्ताव पर बातचीत चल रही है।

इसे भी पढ़ें :तिहरे हत्‍याकांड का आरोपी कुख्‍यात नक्‍सली सुरेश तुरी चढ़ा पुलिस के हत्‍थे

पुरानी व्‍यवस्‍था में कंपनियों को हो रहा नुकसान

बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना 6 बजे तय किए जाते हैं। इससे तेल के दामों में कोई बदलाव होने पर पेट्रोलियम कंपनियां उसे आसानी से रोजाना समायोजित कर लेती हैं, लेकिन रसोई गैस के दाम हर महीने तय होने की वजह से उनको पूरे महीने तक नुकसान को उठाना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें :होटल के कमरे में प्रेमलीला करते पकड़ाए महिला और पुरुष पुलिसकर्मी

इसके चलते कंपनियां काफी समय से कीमतों में बदलाव के तरीकों पर विचार कर रही थीं। यह प्लान कंपनियों को हो रहे घाटे को कम करने के लिए बनाया गया है। इस नई व्यवस्था के जरिए कंपनियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है।

इसे भी पढ़ें :TSPC के कुख्‍यात एरिया कमांडर आदेश गंझू को पुलिस ने दबोचा

इसे भी पढ़ें :New Year में बिहार के लोगों को झटका दे सकती हैं बिजली कंपनियां

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...