हर दिल अजीज हेमंत सोरेन की ताजपोशी को यादगार बनाने की पूरी तैयारी… जानें कैसे

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : हर दिलअजीज और युवा नेता हेमंत सोरेन झारखंड के CM पद की शपथ 28 नवम्बर को लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने के लिये पूरी तैयारी की जा रही है। सभी VIP गेस्ट के लिये स्पेशल कारकेड तैयार किया गया है। समारोह में आने वाले VVIP और VIP गेस्टों को प्रोटोकॉल के तहत सारी सुविधायें देने की पूरी तैयारी कर ली गई है। राजकीय अतिथियों की आगवानी, उनके ठहरने, समारोह स्थल तक जाने से लेकर उनकी विदाई तक की तैयारी कर ली गई है। 28 नवम्बर को दिन के 12 बजे से रात के 8 बजे तक रांची शहर में ई-रिक्शा और टेम्पो की एंट्री पूरी तरह से बंद रहेगी। इसी तरह सुबह 8 बजे से रात 10 बजे छोटे-बड़े वाहनों और मालवाहक गाड़ियों के परिचालन पर रोक रहेगी।वहीं, रांची पुलिस लाइन में 500 से ज्यादा वाहनों को VIP गेस्ट के लिये तैयार रखा गया है। वहीं, दक्षिण भारत से आनेवाले अतिथियों को भाषाई दिक्कत नहीं हो, इसके लिये अंग्रेजी बोलने-समझने वाले अधिकारियों को जिम्मा सौंपा गया है। खबर है कि शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, शरद पवार, पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी, दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के CM भगवंत मान, यूपी के पूर्व CM अखिलेश यादव, तेलंगाना के CM और मेघालय के CM के आने की पूरी संभावना है। वहीं, तेजस्वी यादव, डीके शिवाकुमार, उद्धव ठाकरे, मनीष सिसोदिया, कपिल सिब्बल, उदय स्टालिन, महबूबा मुफ्ती, नवीन पटनायक एवं दीपांकर भट्टाचार्य को भी समारोह में आने के लिये न्योता भेजा गया है।

 

इसे भी पढ़ें :गढ़वा में बाघ, एक जान को बनाया अपना निवाला…

इसे भी पढ़ें :यात्री वाहन पर गो’लियों की बौछार, एक साथ चली गई इतनी जान…

इसे भी पढ़ें :स्ट्रांग रूम के अंदर-बाहर कड़ा पहरा, तीन लेयर का सुरक्षा घेरा

इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी बोले, भाजपा के मददगार अडानी गिरफ्तार हो, शेयर मार्केट में हाहाकार

इसे भी पढ़ें :शिक्षकों को मिला बेहतरीन मौका, ऐसे करें आवेदन…

इसे भी पढ़ें :गडकरी बोले, अमेरिका की तरह हो जायेगी बिहार की सड़कें

इसे भी पढ़ें :गढ़वा में बाघ, एक जान को बनाया अपना निवाला…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नहाते ही बदन पर रेंगते हैं छोटे-छोटे कीड़े… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची से सटे नामकुम के लालखटंगा...

बुढ़ियाडाबर में मां भगवती-हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के ब्रहमोरिया पंचायत के बुढ़ियाडाबर...

लालू प्रसाद जायेंगे विदेश, मिली अनुमति…

Ranchi : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और फिलहाल...