spot_img

हर लड़की को सीखनी चाहिए यह कला : हर्ष अजमेरा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र की छात्र-छात्राओं में पढ़ाई के साथ खेल के प्रति भी समर्पण  भाव देखा जा रहा है। इसी बीच सेशिनकाई कराटे संघ हजारीबाग के द्वारा आयोजित हजारीबाग स्टेडियम में सात छात्रों ने बेल्ट ग्रेडिंग मे कठिन परीक्षा देते हुए फाइट, काता, बेसिक तकनीक तथा सेल्फ डिफेंस का शानदार प्रदर्शन किया। सभी बेल्ट ग्रेडिंग में सफल हुए। ग्रेडिंग झारखंड के मुख्य प्रशिक्षक शिहान उदय कुमार ने लिया।

इनके इस सफलता पर युवा समाज सेवी हर्ष अजमेरा ने अपने कार्यालय सभागार में सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। साथ ही मुख्य प्रशिक्षक शिहान उदय कुमार का हौसला अफजाई करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

मौके पर युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने कहा की इनकी सफलता पर काफी खुश हूं। आने वाले अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए विशेष शुभकामनाएं है। यह कराटे की कला आत्मरक्षा एवं आत्मविश्वास के लिए बहुत उपयोगी है इसलिए इस कला को हर लड़की को सीखना चाहिए। साथ ही उदय कुमार जी के इस कार्य की सराहना करता हूं और उनके साथ हमेशा खड़ा हूं।

बेल्ट प्राप्त करने वाली छात्राओं में श्रेया भारद्वाज, सिम्मी कुमारी शर्मा, आकांक्षा पांडे, सुमन कुमारी, शिवानी कुमारी सभी को ऑरेंज बेल्ट प्राप्त हुआ। वहीं श्रेया प्रियदर्शनी एवं हेमलता कुमारी को येलो बेल्ट प्राप्त हुआ है। अभी तक शिहान उदय कुमार लगभग बीस हजार लड़कियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे चुके हैं।

इसे भी पढ़ें : बिहार में अब शादी-तिलक की जानकारी पहले थाने को देनी होगी… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :शादी के 16 दिन, 16 श्रृंगार नहीं कर सकी नई नवेली दुल्हन… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :रांची में लुटने से बच गये डायरेक्टर… देखें कहां

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...