spot_img
spot_img
spot_img

113 साल की उम्र में भी सेहत बुलंद, डेली एक पेग का क्या है राज!

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : कहा जाता है कि उम्र बढ़ने के साथ बीमारियां भी घेरने लगती है। जीवन की सक्रियता कम हो जाती है।  शराब सेवन से तो सेहत समय के पहले सामान्‍य से अधिक खराब हो जाती है। इसके विपरीत वेनेजुएला के जुआन विसेंट पेरेज मोरास 113 साल की उम्र में रोजाना शराब का सेवन करने के बावजूद सेहत के नजरिए से बिल्‍कुल ठीक हैं। इनका नाम दुनिया के सबसे बुजुर्ग पुरुष के तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में पिछले हफ्ते दर्ज है।

41 ग्रैंडचिल्डरन्स, 18 ग्रेट ग्रैंडचिल्डरन्स और 12 ग्रेटग्रेट ग्रैंडचिल्डरन्स

जुआन विसेंट पेरेज मोरास आज 113 साल के हैं। उनका जन्म 27 मई 1909 में हुआ था। आमतौर पर कहा जाता है कि लॉन्ग लाइफ के लिए एक हेल्दी डाइट काफी जरूरी होती है, लेकिन पेरेज मोराज के साथ ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि पेरेज 113 साल के होने के बावजूद  बिल्‍कुल स्वस्थ हैं और रोजाना शराब का एक स्ट्रॉन्ग पेग पीते हैं। पेरेज के 41 ग्रैंडचिल्डरन्स, 18 ग्रेट ग्रैंडचिल्डरन्स और 12 ग्रेट-ग्रेट ग्रैंडचिल्डरन्स हैं। वेनेजुएला के एक क्लिनिक के डॉक्टर ने कहा, उम्र ज्यादा होने के कारण उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और सुनने में थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा वह बिल्कुल स्वस्थ हैं और किसी भी तरह की कोई दवाई का सेवन नहीं करते।

क्या है पेरेज मोरास के सेहतमंद लाइफ का राज

अपनी लंबी उम्र का राज शेयर करते हुए पेरेज ने एक बार बताया था कि लंबे जीवन के लिए उनका सीक्रेट है, ‘कड़ी मेहनत करना, छुट्टियों पर आराम करना, जल्दी सोना, हर दिन एक गिलास शराब पीना, भगवान से प्यार करना और हमेशा उसे अपने दिल में रखना।’

Read More :RBI ने 5 NBFC का लाइसेंस किया रद्द, जानिए वजह

Read More :अवैध कोयला खदानों के खिलाफ डीसी और डीएफओ ने की कार्रवाई, देखें…

Read More :चुम्मा मांगने वाला प्रिंसिपल सस्पेंड… देखें

Read More :Breaking : राजधानी के इस विधानसभा क्षेत्र में लगा धारा-144

Read More :वेश्‍यावृति अब अपराध नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने क्‍या कहा, जानें…

Read More :प्रिंसिपल सर ने जबरन गेस्‍ट हाउस में रखा, सुनें पी‍ड़िता की जुबानी…‍

Read More :10 लाख चाहिये तो चढ़ाईये 25 हजार का चढ़ावा, डरिये नहीं CCTV है शो-पीस

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...