spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

थाने में घुसकर दो शराबियों ने काटा बवाल, मना करने पर की मारपीट, फिर …

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

PATNA : बिहार के सुपौल जिले के करजाईन थाना के कैंपस में घुसकर दो शराबियों द्वारा उत्पात मचाने की घटना सामने आई है। थानेदार संजीव कुमार ने बताया कि शराब के नशे में दो युवक थाने में घुसकर गाली-गलौज करने लगे। जब मना किया गया तो वे पुलिसवालों से उलझ गए और उनके साथ मारपीट करने लगे।

इसे भी पढ़ें : JAC : 9वीं और 11वीं के बच्चे किए गए #Promote, आदेश जारी…

दो पुलिसकर्मी घायल

थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों शराबियों के हमले के कारण सिपाही संजीत कुमार और चौकीदार सदानंद पासवान चोटिल हो गए हैं। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान रतनपुर थाना क्षेत्र के ढाढा वार्ड नंबर 5 के रहने वाले रूपक ङ्क्षसह और सहरसा जिला के बिहरा थाना क्षेत्र के पंचगछिया वार्ड नंबर 13 के रहने वाले राजू कुमार के रूप में की गई है।

इसे भी पढ़ें : खतरे के बीच नदी किनारे मस्‍ती करने पहुंचे लोग, पुलिस ने चटकाई लाठी

दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पुलिस के अनुसार, जब दोनों युवकों को पकड़ा गया तो उनके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी।  ब्रेथ एनलाइजर से जांच की गई तो दोनों युवकों द्वारा शराब के पूर्ण सेवन की पुष्टि हुई। पुलिस ने शराब पीकर मारपीट और धक्का-मुक्की करने के आरोप में दोनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें : वरमाला के बाद दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बेचारे दूल्हे राजा रह गए…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राजधानी में 20 जून तक स्कूल बंद, आदेश जारी…

Patna : बिहार की राजधानी पटना में भीषण गर्मी...

चमकी बुखार के खिलाफ इस शहर में जंग…

Bihar : चमकी बुखार और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी खतरनाक...

जिसे सहारे की जरूरत थी, वही बन गया लोगों का सहारा…

Bihar : जिंदगी ने बचपन से ही जिनके हिस्से...

जुड़वां भाइयों की एक जैसी शक्ल ने बढ़ाई पुलिस की उलझन, खुला चौंकाने वाला सच…

Bihar : सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े के मामले में...

थाना से कैदी फरार, रेल SP का बड़ा एक्शन…

Bihar : GRP थाना से पुलिस हिरासत में बंद...