JMSHEDPUR : जमशेदपुर में चक्रवाती तूफान ‘यास’ के कारण बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। फिर भी गुरुवार को जमशेदपुर में लोग खतरे के बावजूद पानी का मजा लेने के लिए स्वर्णरेखा और खरकई नदी के पास जुट गए और सेल्फी लेने लगे। कुछ लोग मछली पकड़ने के लिए भी पहुंच गए। पुलिस को जब यह पता चला तो शीघ्र एक्शन में आई और लोगों वहां से खदेड़ा। कई लोगों पर पुलिस ने लाठी भी चटकाई।
इसे भी पढ़ें : JAC : 9वीं और 11वीं के बच्चे किए गए #Promote, आदेश जारी…
कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर
कई नदियों में पानी खतरे के निशान के ऊपर है। कल जो नदियां नाला जैसी दिख रही थी, बारिश के कारण वहां पानी का जलस्तर अचानक बढ़ा देख शहर के लोग फोटो खिंचाने नदी किनारे जुट गए। सोनारी दोमुहानी में लोगों की भीड़ देखी गई। कई लोग मछली पकड़ने नदी किनारे पहुंचे।
इसे भी पढ़ें :9 करोड़ रुपए कीमती है ये चाय की पत्ती, जानें क्या है खास
अपने घरों में ही रहें लोग
थाना प्रभारी रेणु गुप्ता ने लोगों से कहा कि नदी का जलस्तर बढ़ गया है, इसलिए घरों में ही रहें। इसके बावजूद पूरे मरीन ड्राइव में मौसम का मजा लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी। लोगों का कहना था कि मई में नदी में इतना पानी पहले कभी नहीं देखा। इधर, कदमा शास्त्रीनगर के कई घरों में नदी का पानी घुस गया। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
इसे भी पढ़ें :बारिश@Jharkhand : कहीं डायवर्सन बहा, कहीं दीवार तो कहीं पेड़ गिरे, पढ़ें पूरी खबर




