नई दिल्ली : गर्मियां शुरू गई है ,अगले महीने तक लोगों के समर वैकेशन प्लान भी बन जाएंगे। तो यदि आप भी ऐसा ही कुछ आने वाले दिनों में प्लान करने की सोच रहे है और इसके लिए फैमिली कार रेंट पर हायर करने का विचार भी बना रहे है तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है।
आज हम आपको बता है कि किस तरह आप 500 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से टैक्सी के बजाय एक लग्जरी और जिसे चलता फिरता घर भी कह सकते है अपने साथ ले जा सकते है। विदेशों में इसका ट्रेंड पहले से ही है अब भारत में भी इसे लेकर क्रेज बढ़ता जा रहा है। तो जानते है कैसे होतें है यह चलते फिरते घर और कहा से आप इन्हें ले सकते है। अच्छी बात यह है कि कई राज्यों के पर्यटन विभाग ने भी यह सुविधा शुरू की है।
ऐसे वाहन कहलाते है कैरावैन
आपने देखा होगा खासतौर से हॉलीवुड की फिल्मों में कई बार लाेग एक ऐसे वाहन पर पिकनिक करते है जो बिलकुल घर जैसा हाेता है। यही कैरावैन है। हम जिन लग्जरी और चलते फिरते घर कहलाए जाने वाले वाहनों की बात कर रहे है उन्हें कैरावैन कहा जाता है। इसमें एक पूरी फैमिली चार से पांच लोगों के लिए अच्छी खासी जगह होती है।
सोने के लिए बिस्तर, खाना बनाने के लिए गैस, नहाने के लिए बाथरूम, मनोरंजन के लिए टेलीविजन जैसी वो सारी सुविधाएं जो घर में मिलती है इन वाहनों में मिल जाती है। अच्छी बात यह है कि आप इसे कही भी रोक सकते है और आप भी कही भी रूक सकते है क्योंकि रूकने के लिए आपको होटल की जरूरत नहीं होती । आउटिंग के लिए यह सबसे बेस्ट है क्योंकि इसमें आप अपने खाने पीने की चीजें खुद ही बना सकते है।
इसे भी पढ़ें :एक किलो गैस में 32 किमी. चलती है यह सीएनजी कार, जानें और की खासियत
इसे भी पढ़ें :अंतिम टेस्ट मैच में इंडिया ने इंग्लैंड को पारी और 25 रन से किया धराशायी














