spot_img

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए RTO का नहीं लगाना पड़ेगा चक्‍कर, जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : ड्राइविंग सीखने के शौकीनों के लिए खुशखबरी। अब उन्‍हें अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए रिजिनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस यानी आरटीओ का चक्‍कर नहीं लगाना पड़ेगा। आधार वेरिफिकेशन के माध्‍यम से ऑनलाइन सेवा प्राप्‍त की जा सकती है। आरटीओ से संबंधित 18 सेवाओं को अब ऑनलाइन किया जा चुका है। मिनिस्‍ट्री ऑफ रोड ट्रासपोर्ट एंड हाईवे यानी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से इस संबंध नया नोठिफिकेशन जारी किया गया है। बताया गया है कि RTO की ओर से दी जाने वाली कई आवश्‍यक सेवाएं डिजिटल कर दी गईं हैं।

इसे भी पढ़ें : बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत, मांद में घुसकर मारेंगे : डीजीपी

सभी सुविधाओं की व्‍यवस्‍था करेगा मंत्रालय

सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नोटिफिकेशन में स्‍पष्‍ट किया है कि मंत्रालय नागरिकों को बिना परेशानी सेवाएं देने के लिए, कार्यान्वयन एजेंसियों के माध्यम से संपर्क रहित सेवाओं का लाभ उठाने के लिए, आधार की आवश्यकताओं के बारे में बताने के वास्‍ते तथा  मीडिया और व्यक्तिगत नोटिस के जरिये सभी जरूरी व्यवस्था करेगा।

इसे भी पढ़ें :बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत, मांद में घुसकर मारेंगे : डीजीपी

आधार से डीसी और आरसी को करना होगा लिंक

सरकार ने डीसी यानी ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के आरसी यानी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट को आधार (Aadhaar) से लिंक करने के लिए कहा है। इसके बाद अब आधार वेरिफिकेशन के जरिये ऑनलाइन सेवाएं ली जा सकेंगी। सरकार के इस कदम से RTO पर लगने वाली भीड़ से लोगों को निजात मिलेगी।

इसे भी पढ़ें :IED ब्‍लास्‍ट में शहीद जवानों को सीएम ने दी श्रद्धांजलि, कही ये बात…

इन 18 सेवाओं को किया गया है ऑनलाइन

आधार लिंक्ड वेरिफिकेशन के माध्‍यम से जिन 18 सुविधाओं को ऑनलाइन किया गया है, इनमें लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस का रीन्यूअल, डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ियों की आरसी में पते का बदलाव, इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट, लाइसेंस से वाहन की श्रेणी को सरेंडर करना, अस्थायी वाहन पंजीकरण, पूरी तरह बनी बॉडी के साथ मोटर वाहन के रजिस्‍ट्रेशन के लिए आवेदन शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें :लेवी वसूल उग्रवादी संगठन तक पहुंचाने वाले दो धराये, पुलिस ने ऐसे दबोचा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...