चाईबासा : भाकपा माओवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। बुधवार को सरजामबुरू एवं तुमबाहाका क्षेत्र में सीआरपीएफ 174,60, 197 और 157 बटालियन, झारखंड जगुआर, 209 कोबरा बटालियन एवं जिला बल ने माओवादियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान भाकपा माओवादियों एवं कोबरा बटालियन के बीच टोन्टो थाना क्षेत्र अंतर्गत रेगंडाहातु के घने जंगल में मुठभेड़ हो गया। मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान दुर्घटनावश खुद के रायफल से कोबरा 209 बटालियन के हेड कॉन्स्टेबल एनएस मित्तेई के दाहिने पैर की एड़ी में बुलेट लग गई। आनन-फानन में उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है। जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। अधिकारियों ने बताया कि भाकपा माओवादियों के विरुद्ध अभियान जारी है।
इसे भी पढ़ें :पंखा डोलाउंगी मैं बलम को… पंखा डोलाउंगी सजन को… करूंगी वट सावित्री की पूजा
इसे भी पढ़ें :अफसर बिटिया बन पूरा किया मां का ख्वाब… देखें, रांची की दिव्या कैसे पास कर गई BPSC परीक्षा












