spot_img
spot_img
spot_img

राजधानी रांची में एनका’उंटर, एक अरेस्ट, दूसरा फा’यरिंग करते…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची का अनगड़ा इलाका आज भोरे-भोर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। अधिवक्ता गोपाल कृष्ण हत्याकांड में वांटेड अपराधियों को धरने गयी पुलिस के साथ क्रिमिनल्स का एनकाउंटर हो गया। इस मुठभेड़ में एक संदेही गुनहगार रोशन मुंडा को गोली लगी है। वहीं, उसका साथी संदीप कालिंदी फायरिंग करते भाग निकलने में कामयाब रहा।

रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने रविवार को मीडिया को बताया कि सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपी कृष्ण के हत्यारे की पहचान शुक्रवार को ही कर ली गई थी। पहचान होने के बाद SIT उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच शनिवार की देर रात यह सूचना मिली कि वकील के हत्या में शामिल एक अपराधी रोशन कुमार रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के महेशपुर में छुपा हुआ है। सूचना कंफर्म होते ही अनगड़ा थाना क्षेत्र के महेशपुर के पास स्थित बागान टोली के घर को पुलिस ने घेर लिया।

पुलिस की टीम ने अपराधी को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। अपराधी के फायरिंग के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से भी कई राउंड फायर किया गया। इसी बीच पुलिस की एक गोली अपराधी को जा लगी। गोली लगने के बावजूद अपराधी मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस की टीम ने उसे दबोच लिया। मुठभेड़ में घायल अपराधी के पास से पिस्टल भी बरामद किया गया है। वहीं उसके दूसरे साथी की तलाश में पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है।

पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में घायल संदेही गुनहगार का नाम रोशन कुमार है। वह रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। फिलहाल पुलिस की देखरेख में उसका अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। शुक्रवार को रोशन ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर अधिवक्ता गोपाल कृष्ण की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। घायल अपराधी की हालत स्थिर होने पर उसे गोपी कृष्ण के हत्याकांड को लेकर पूछताछ की जाएगी।

से भी पढ़ें : पानी-पानी राजधानी, शहर में उतरना पड़ा NDRF को… जानें

इसे भी पढ़ें : CM का बड़ा आदेश : विदेश से लौटे मजदूरों को दें काम

इसे भी पढ़ें : जमीन माफिया कमलेश ED के पंजे में…

इसे भी पढ़ें : महिलाओं को मिलेगा हर महीने 1 हजार रुपये… जानें किन्हें

इसे भी पढ़ें : स्कूली बच्चों को पी’टने का केस गरमाया, क्या बोले अजय राय… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...