लोहरदगा : मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक माओवादी को ढेर कर दिया है। मारे गये माओवादी के बारे में बताया जा रहा है कि वह 5 लाख का इनामी बालक गंझू है। सुरक्षाबलों को मुठभेड़ स्थल से एक उम्दा किस्म का अत्याधुनिक हथियार भी मिला है। मुठभेड़ लोहरदगा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र पेशरार के बुलबुल जंगल में हुई। पिछले एक सप्ताह से ज्यादा समय से सुरक्षाबल बुलबुल जंगल में अभियान चला रहे हैं। इस दौरान 4 से 5 बार माओवादियों से मुठभेड़ हो चुकी है। हर बार माओवादी सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख भाग खड़े हो रहे हैं। बुधवार को भी अभियान के दौरान के माओवादियों का सामना सुरक्षाबलों से हो गया। अत्याधुनिक हथियारों से लैश जवानों ने मोर्चा संभाला और एक माओवादी को ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि माओवादी जंगल में पानी की खोज में नाले के पास पहुंचे थे। वहीं सुरक्षाबलों से सामना हो गया।
इसे भी पढ़ें : सुहागरात पर दूध पीना क्यों है जरूरी, दूल्हा-दुल्हन क्यों निभाते हैं ये रस्म, जानें इसका सच
इसे भी पढ़ें : Indian Railway ने नाइट ड्यूटी भत्ते में किया बदलाव, अब वंचितों को मिल सकता है अलाउंस
इसे भी पढ़ें : SBI ग्राहक को फ्री में मिल रहा है 2 लाख रुपये का फायदा!, बस करना होगा यह काम…
इसे भी पढ़ें : मशहूर पंजाबी गायक दीप सिद्धू की दर्दनाक मौत, मंगेतर लड़ रही जिंदगी की जंग
इसे भी पढ़ें : जीजा और भाई की हरकत, सहसा यकीन नहीं आयेगा, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : रांची-पटना फोर लेन पर भीषण हादसा, मंजर देखकर कांप जायेगी रूह, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कैंसर पर सरकार का मरहम, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : बिहार में PLFI का पैसा इन्वेस्ट करने में जुटा था “चूहा”, भोर के साढ़े 4 बजे ऐसे धराया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : लालू यादव के बड़े लाल “तेजप्रताप” को जान का खतरा, मांगी Y-श्रेणी की सुरक्षा, पढ़िये लेटर में क्या लिखा…






