गुमला : चैनपुर प्रखंड के कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के देवरागनी जंगल में रविवार को सीआरपीएफ व पुलिस जवानों के साथ भाकपा माओवादियों की मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। गोलीबारी के बाद पुलिस ने नक्सलियों की धर-पकड़ के लिए इलाके में सर्च अभियान शुरू किया। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को नक्सलियों के कुछ सामान मिला है।

इसे भी पढ़ें : देखें, कैसे है रेयर ऑफ रेयरेस्ट…. सबकी रूह कंपकंपा गया यह कत्ल
मुठभेड़ 15 लाख रुपये के इनामी सबजोनल कमांडर बुद्धेश्वर उरांव के दस्ते के साथ हुई। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के देवरागनी जंगल इलाके में भाकपा माओवादी के सब जोनल कमांडर बुद्धेश्वर उरांव, रंथु उरांव, लजीम अंसारी अपने दस्ते के साथ घूम रहा है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस को देखते हुए माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। करीब डेढ़ घंटे तक रूक-रूक कर गोलियां चली। पुलिस गोली चलाते हुए माओवादियों के नजदीक तक पहुंच रही थी, तभी अपने को घिरता देख वहां से भाग निकले।
इसे भी पढ़ें : डॉक्टर बाप-बेटे ने की आत्म’हत्या, सुसाइड नोट में लिखा ये…
इसे भी पढ़ें : फर्जी IAS बन कर रहा था ये सब कारनामे…








