Kohramlive : सीएम शिवराज के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बता दें की सीएम के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी। इस कारण हेलिकॉप्टर को राज्य के धार जिले के मनावर से उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही फिर वहीं पर उतरना पड़ा। मनावर SDOP धीरज बब्बर ने बताया, ‘‘मुख्यमंत्री चौहान को मनावर से धार जाना था और उनके हेलीकॉप्टर ने उड़ान भी भर ली थी, लेकिन तकनीकी खराबी आने से पुनः हेलीकॉप्टर को मनावर में उतारा गया।” उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर सुरक्षित उतरने के बाद चौहान सड़क मार्ग से धार गये। मनावर से धार करीब 75 किलोमीटर दूर है। दरअसल चौहान रविवार को धार जिले के दौरे पर थे। वह अपने हेलीकॉप्टर से जिले के मनावर कस्बे में आये और वहां पर जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद उन्हें मनावर से धार जाना था और वहां होने वाले नगरपालिका चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित रोड शो में शामिल होना था।
इसे भी पढ़ें :Nepal Plane Crash : नेपाल सरकार ने एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की
इसे भी पढ़ें :नेपाल में 72 यात्री को ले जा रहा विमान जलकर हुआ खाक, 64 डेड बॉडी बरामद
इसे भी पढ़ें :‘विमान झुका फिर…’ सामने आया Nepal Aircraft Crash का दिल दहला देने वाला वीडियो
इसे भी पढ़ें :‘मैं मरना चाहती हूं’…कहकर महिला ने उठाया खौफनाक कदम
इसे भी पढ़ें :राजधानी में जवान लड़की का घर के अंदर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :आदमखोर तेंदुए ने फिर करना चाहा शिकार, लेकिन इस बार…
इसे भी पढ़ें :मकरसंक्रांति का मशहूर सूर्यकुंड मेला शुरू, आस्था की डुबकी लगा मन्नते मांगते हैं लोग
इसे भी पढ़ें :तीन बच्चे हो गये अनाथ, बेवा की चीख ने सबको रुला दिया












