Hazaribagh : हजारीबाग के टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र में 30 जुलाई से हाथियों का उत्पात जारी है। हाथियों को क्षेत्र से भगाने में नाकाम वन विभाग की उदासीनता का खामियाजा यहां के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। हाथियों से हो रहे नुकसान से ग्रामीण चिंतित और परेशान हैं। हाथियों के झुंड ने सोमवार की रात झरपो के लोधी में द्वारिका भुइयां का घर और दरवाजा तोड़कर एक क्विंटल चावल, 50 किग्रा गेहूं चट कर गए। घर के पास लगे चापानल को क्षतिग्रस्त कर दिया। यमुना भुंइया उर्फ नान्हू के घर व दरवाजा तोडकर एक क्विंटल चावल, 50 किग्रा गेंहू खा गए। घर में रखी चौकी और सामान बर्बाद कर दिए। खेतों में लगी फसलों को भी हाथियों ने रौंद दिया।
इसे भी पढ़ें : झारखंड के बच्चे अब पढ़ेंगे विदेशों में, हेमंत सरकार और FCDO के बीच हुआ MOU
इसे भी पढ़ें :5 घंटे तक CM HOUSE को नहीं मिला पानी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :जेजे कॉलोनी में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों की दर्दनाक मौत…देखें
इसे भी पढ़ें :बिग बॉस फेम और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट का निधन
इसे भी पढ़ें :दिल्ली पुलिस उलझन में, आयुषी कूदी या….
इसे भी पढ़ें : नई पहल : अब बिना NET और PhD के भी बन सकेंगे प्रोफेसर, जानिए कैसे








