Ranchi : रांची में आज सुबह यानि मंगलवार को राजभवन और CM आवास सहित तमाम VIP इलाकों में पानी की सप्लाई ठप रही। पानी की किल्लत से इलाके में हड़कंप मच गया। तुरंत इसके बारे में पता कराया गया। जांच में पता चला कि कांके डैम से ही जलापूर्ति को रोक दिया गया है। कतिपय मांगों को लेकर करीब 27 कर्मी आज हड़ताल पर थे। यह सभी कांके डैम प्लांट में आउटसोर्सिंग कंपनी के तहत काम करते हैं। इस अनिश्चितकालीन हड़ताल के बारे में कर्मियों ने पहले ही कंपनी को चेताया था। लेकिन कंपनी ने बात आई-गई कर दी।
इसी से गुस्सा होकर आज कर्मी कांके डैम के पास गोलबंद हुए। उन्होंने सुबह 5 से 10 तक रांची के सभी VIP इलाकों के पानी को रोक दिया। जिसके बाद आनन-फानन में आउटसोर्सिग कंपनी के अधिकारी विभाग पहुंचे। उन्होंने कर्मियों को हड़ताल खत्म करने को लेकर बहुत समझाया बुझाया। लेकिन कर्मी अपनी मांग पर अड़े रहे। जिसके बाद अधिकारियों ने उन्हे लिखित आश्वासन दिया। तब जाकर कहीं कर्मियों ने हड़ताल खत्म की। करीब 5 घंटे बाद जलापूर्ति को शुरू किया गया।
वहीं कांके डैम के केमिस्ट संदीप ने बताया कि बीते कई सालों से काम करने के बावजूद आउटसोर्सिंग कर्मियों को बकाये वेतन, पीएफ, ईएसआई की सुविधा का लाभ नहीं मिला रहा है। इस संबंध में सीएम के साथ-साथ कई बार विभागीय सचिव को भी पत्र लिखा जा चुका है। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जिसके बाद मंगलवार की सुबह से जलापूर्ति ठप करने का फैसला लिया गया।
मौके पर पहुंचे ठेकेदार अजय सिंह ने बताया कि सभी कर्मियों को 1 सितंबर 2022 से पीएफ और ईएसआई की सुविधा मिलनी शुरू कर दी गयी है। KYC नहीं देने की वजह से अभी सुविधा नहीं मिल पायी है। लेकिन तमाम कर्मियों ने ठेकेदार की बात से साफ इनकार किया। केमिस्ट विकास ने बताया कि इन सुविधाओं से संबंधित कोई भी कागजात कर्मियों को कंपनी की ओर से नहीं दिये गये हैं।
इसे भी पढ़ें : नई पहल : अब बिना NET और PhD के भी बन सकेंगे प्रोफेसर, जानिए कैसे
इसे भी पढ़ें : झारखंड में शिक्षकों के लिए बंपर Vacancy, जानें कैसे करें अप्लाई
इसे भी पढ़ें : झारखंड में खुशनसीबी का खिला गुल, सेहत पर तीन एप्प लॉन्च… देखें
इसे भी पढ़ें : छात्र को लाठी से पीटने वाले ADM के खिलाफ होगी जांच, तेजस्वी ने कहा…
इसे भी पढ़ें :नौकरी के लिए प्रदर्शन कर रहे BTET पास शिक्षक अभ्यर्थियों पर बरसाईं लाठियां












