छपरा : हाथी चुरा ले जाने का एक अजीबो-गरीब मामला सबको चौंका गया। दरअसल बारात में घूगाने के नाम पर हाथी ले जाने वाले की नीयत खराब हो गई थी। उसने हाथी दान में मिले, इसका फर्जी दस्तावेज भी तैयार कर लिया। हाथी को पाने के लिए उसके मालिक थाना से लेकर कोर्ट की शरण में गये। थाना ने हाथी चोरी का मामना दर्ज कर लिया। बाद में कोर्ट के आदेश के बाद अनूप तिवारी ने रमेश राय को उनका हाथी लौटा दिया। करीब 2 साल बाद हाथी मिलने के बाद रमेश राय और उनका पूरा परिवार खुश है। महावत सबसे ज्यादा खुश था। पुराने मालिक को देख हाथी भी सबको पहचाना। यह वाक्या सारण का है।
सारण के परसा थाना क्षेत्र में रहने वाले रमेश राय की मां शनिचरी देवी ने कोर्ट में एक कंप्लेन केस की थी। इसके आधार पर परसा थाने में हाथी चोरी होने का मामला दर्ज किया गया। दर्ज प्राथमिकी में 5 लोगों को नामजद अभियुक्त ठहराया गया। दर्ज प्राथमिकी में इस बात का जिक्र किया गया कि दोस्ती के कारण रमेश राय के पिता ने अनूप तिवारी को हाथी दिया था। अनूप ने बारात में घूमाने के बहाने वर्ष 2020 में हाथी मांगा था। इस बीच रमेश के पिता की मौत हो गई। तब अनूप ने एक फर्जी दस्तावेज तैयार किया कि यह हाथी उसे दान में मिला है। यह दान रमेश के पिता ने किया था। इसी के बाद मामला थाना से लेकर कोर्ट तक पहुंचा। आखिरकार अनूप को 2 साल बाद हाथी लौटाना पड़ा।
Read More : Post Office खाताधारकों के लिए खुशखबरी, शुरू हुई ये सुविधा
Read More : खाने के सामान को लेकर BSO को डीसी का निर्देश, जानें क्या
Read More : सुरेंद्र कोली को मिली सजा-ए-मौत, जानिए क्या है मामला
Read More : एक्शन में गढ़वा SDO राज महेश्वरम, अवैध भट्टों का क्या किया… देखें
Read More : अवैध खनन, स्टोरेज और ट्रांसपोर्टेशन को लेकर रांची डीसी सख्त, बोले- मिशन मोड में करें कार्रवाई
Read More : बूथ पर खूब चले लात-घूसे, पुलिस ने भी भांजी लाठी, देखें वीडियो…
Read More : नवजोत सिंह सिद्धू को जेल, जानिए किस मामले में मिली सजा
Read More : भारत के 8 जगहों के बारे में जानिये, जहां गर्मी में भी Cool-Cool…






