New Year में शुरू हो जाएगी बुकिंग, 55 लाख हो सकती है कीमत
कोहराम लाइव डेस्क : यह लगभग तय है कि दुनिया की सबसे बड़ी अमरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला भारत में भी आ जाएगी। Tesla अपनी कारों की बिक्री इंडिया में नए साल में शुरू करने वाली है। टेस्ला की इंडिया में एंट्री की चर्चा लंबे समय से चल रही है। कंपनी के संस्थापक और सीईओ एलन मस्क भी यह बात कई बार कह चुके हैं और इस साल की शुरुआत में भी उन्होंने यह बात दोहराई भी थी।
Model 3 की शुरू होगी प्री-बुकिंग
Tesla वर्ष 2021 के जनवरी तक आधिकारिक रूप से भारतीय बाजार में एंट्री करने की तैयारी में है। टेस्ला अपनी इलेक्ट्रिक कार Model 3 की प्री-बुकिंग शुरू करेगी और फिर जून या Q1 2021-2022 के आखिर तक कार की डिलीवरी शुरू कर देगी। कंपनी ने 2021-22 की पहली तिमाही के आखिर तक डिलीवरी शुरू करने की योजना पर मुहर लगा दी है।
इसे भी पढ़ें : अब अमेरिकी कंपनी Apple ला रही Self driving electric car
क्या है प्राइस
Tesla मॉडल 3 पूरी तरह से निर्मित इकाई के रूप में भारत आएगी और यह संभावना है कि कंपनी अपनी कारों की बिक्री डीलरशिप के जरिए नहीं करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि कार की कीमत 55 लाख रुपये हो सकती है।
कार की स्पीड और रेंज
Tesla मॉडल 3 कार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार की टॉप स्पीड 162 किमी प्रति घंटे है। यह कार 3.1 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। हालांकि अभी तक, इस बारे में कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इसे भी पढ़ें : Royal Enfield का धमाका,नए साल पर लॉन्च करेगी स्टाइलिश बाइक्स








