spot_img
spot_img

दिन दहाड़े शिक्षक को गो’लियों से भू’ना, इस महंत पर शक…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लालपुर की गलियों में आज दिन-दहाड़े बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने शिक्षक रामटहल दास को गोलियों से भून दिया। वह मौके पर ही मारे गये। वह शंकरपुर प्रखंड के सोनवर्षा हाई स्कूल में हिंदी पढ़ाते थे। उनके साथ रहे रविरंजन किसी तरह अपनी जान बचा कर भागे। पर उनकी आंखों ने जो देखा, वह जिंदगी भर पीछा नहीं छोड़ेगा। ग्वालपाड़ा थाना के करहरा गांव के 37 साल के रामटहल आज दोपहर 12.30 बजे अपने सहकर्मी रविरंजन कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। लेकिन लालपुर मोड़ पर मौत पहले से घात लगाकर बैठी थी, तीन नकाबपोश अपराधी, सामने से आये और गोलियों की बरसात कर दी। रामटहल तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बचपन से उदाकिशुनगंज के उदा ठाकुरबाड़ी में पढ़े-बढ़े। साल भर पहले ही ब्याह हुआ था। लेकिन परिवार की खुशियों में कोई दीमक पहले से लग चुका था। परिजनों का दावा है, रामटहल की शादी से ठाकुरबाड़ी के महंत नाराज थे। वहीं, शंका जताई गई कि इस नाराजगी ने अब खून का रूप ले लिया। मारे गये शिक्षक के भाई बेचन यादव ने स्पष्ट कहा, “ये कोई आपसी रंजिश नहीं, ये साजिश है। वहीं, इसकी जड़ें महंत के दरवाजे तक जाती हैं।” मौके पर पहुंची सिंहेश्वर थाना पुलिस ने शव को मधेपुरा सदर अस्पताल भेजा। मधेपुरा के ASP प्रवेंद्र भारती ने मीडिया से कहा, “हत्या की वजह स्पष्ट नहीं, लेकिन हर पहलू की जांच हो रही है। अपराधी जल्द पकड़े जायेंगे।”

इसे भी पढ़ें : एक साथ 47 IAS इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...