Ranchi : RBL क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 8 हजार 479 रुपये की ठगी कर AMAZON से ऑनलाइन सामान खरीदने वाले साइबर क्रिमिनल अजय कुमार को रांची पुलिस ने खोज निकाला। वह देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के खपचावा गांव का रहनेवाला है। इस बात का खुलासा करते हुये रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि बीते 28 मई को सदर थाना क्षेत्र के शिव शक्ति नगर कोकर में रहनेवाले सूरज साहेब को अनजान नंबर से फोन आया। उन्हें RBL CREDIT CARD के चार्ज कटने के नाम पर वॉट्सअप में लिंक एवं APK फाइल भेजा गया। इसके बाद उनके कार्ड से 1 लाख 8 हजार 479 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। सुनें क्या बोले रांची पुलिस कप्तान…
एक भूल-चूक से हो गया अकाउंट खाली, क्या बोले SSP… देखें वीडियो #ranchi #Jharkhand #SSP #ChandankumarSinha #cybercrime #Froud #creditcard pic.twitter.com/2hSQDPOAb0
— KohramLive (@KohramLive) May 30, 2025






