दुमकाः दुमका के खेरबनी गांव में डायन करार देकर बुजुर्ग महिला सोना हांसदा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। 60 साल की सोना हांसदा के बेटे सुनील किस्कू ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि उसके गांव में रहनेवाले बुधराम सोरेन पिछले कई दिनों से बीमार था। इसी बात पर उसकी मां पर डायन होने का इल्जाम लगाया गया था। वहीं उसकी मां को हिदायत दी गई थी कि अगर कुछ हुआ तो अंजाम बुरा होगा। जिस रोज चेताया गया था, उसी रोज बुधराम सोरेन की मौत हो गई। इसके बाद गांव के कुछ लोग उसके घर पर धावा बोल दिया। वहीं मां को कुदाल से काट डाला। मौके पर ही सोना हांसदा की मौत हो गई। इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सरैयाहाट के थानेदार अनुज यादव पूरे घटनाक्रम का जायाजा लिया। वहीं पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। इस कांड में शामिल कुछ लोगों के नाम और उनके ठिकानों के बारे में पुलिस को सबकुछ बता दिया गया है। बेटा के बयान पर सरैयाहाट थाने में FIR दर्ज कर लिया गया है।
इसे भी पढ़ें : रांची के शिवालिक होटल में ठहरे बाप-बेटे की हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ संदेही….देखें
इसे भी पढ़ें :बार में ताबड़तोड़ फायरिंग, 14 की दर्दनाक मौत, देखें…
इसे भी पढ़ें :उग्रवादियों का तांडव : मिक्सर मशीन से डीजल निकाल उसे ही फूंक डाला… देखें
इसे भी पढ़ें :RBI ने इस सरकारी बैंक पर ठोका जुर्माना, जानिए कारण
इसे भी पढ़ें :यहां सिर्फ 26 रुपये में कीजिये हवाई यात्रा, बस 13 जुलाई तक है ऑफर
इसे भी पढ़ें :लावारिस लाशों को सद्गति दिलाने में जुटा है मुक्ति, एक साथ किया 27 शवों का दाह संस्कार
इसे भी पढ़ें :बीच रास्ते में बंद हुआ रोपवे, जिंदगी-मौत के बीच झूलते रहे विधायक सहित 50 यात्री








