Gumla : डायन करार देकर एक बुजुर्ग महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया गया। सिर कटी महिला की लाश मिलने के बाद इलाके में तहलका मच गया। सिर एक प्लास्टिक के बोरे में मिला। लाश की पहचान कर ली गई। यह सनसनीखेज वारदाता गुमला के बसिया थाना क्षेत्र के राजमड़ी डूमर टोली गांव में हुई। दिल दहला देने वाली इस वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये चार संदेही गुनहगारों को अरेस्ट कर लिया। गिरफ्तार सुकरा उरांव ने पुलिस को दिये अपने इकबालिया बयान में खुलासा किया कि उसके तीन बच्चे अक्सर बीमार रहते हैं, बहुत इलाज और दवा खिलाने के बाद भी ठीक नहीं हो रहे थे। इस वजह से उसे शक हो गया कि उक्त बुजुर्ग महिला ने ही उसके बच्चे को कुछ कर दिया है, जिसके चलते वे ठीक नहीं हो रहे हैं। इसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ बुजुर्ग महिला को जान से मार देने की प्लानिंग बना ली। इस भयानक कांड में उसका साथ उसके दोस्त रोहित उरांव, अनिल उरांव एवं तुलसी राम ने दिया। इसके बाद तेज धार हथियार से महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया। इस वारदात के बाद से गांव में दहशत है। बसिया के SDPO नाजिर अख्तर के नेतृत्व में गठित टीम ने चारों संदेही गुनहगारों को अरेस्ट किया।
इसे भी पढ़ें :पांच स्टेट के साथ हाई लेवल मीटिंग, क्या बोले DGP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :बहुत जल्द ED चौंका सकती है…
इसे भी पढ़ें :दागी युवक को खुल्लम-खुल्ला मा*री गोली, डर…
इसे भी पढ़ें :चार इकलौते बेटों की मौ*त देख हिल गये लोग…
इसे भी पढ़ें :बिहार में हुआ सीटों का बंटवारा, किसे कितनी सीट… देखें
इसे भी पढ़ें :झारखंड सहित 6 राज्यों के गृह सचिव को हटाने का आदेश जारी…
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट…
इसे भी पढ़ें :नक्सलियों के गढ़ में पुलिस को मिली बेहतरीन कामयाबी…
इसे भी पढ़ें :दुनिया में अपनी अर्थव्यवस्था हो रही विकसित : गर्वनर
इसे भी पढ़ें :झारखंड के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट…
इसे भी पढ़ें :परीक्षा में हजारों परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे…
इसे भी पढ़ें :प्रश्न पत्र लीक हो जाने के इल्जाम के बाद बवाल… वीडियो वायरल
इसे भी पढ़ें :रांची से गोरखपुर के लिए चलेगी नई ट्रेन, इन स्टेशनों पर रुकेगी…
इसे भी पढ़ें :नक्सलियों के गढ़ में पुलिस को मिली बेहतरीन कामयाबी…
इसे भी पढ़ें :दुनिया में अपनी अर्थव्यवस्था हो रही विकसित : गर्वनर









