Delhi : आप से इस्तीफा देने वाले आठ विधायक शनिवार को भाजपा में शामिल हो गये। दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होना है। इन विधायकों ने बीते कल आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार और भेदभाव का इल्जाम लगाते हुये पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। कहते हैं इन सभी को आप से टिकट नहीं मिला था, जिसकी वजह से ये सभी नाराज चल रहे थे। वहीं, आम आदमी पार्टी का दावा है कि इन विधायकों पर भाजपा और कांग्रेस ने दबाव बनाया है। पार्टी से इस्तीफा देने वाले अधिकांश विधायकों के त्यागपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इस्तीफा देने वाले में कस्तूरबा नगर से विधायक मदन लाल, पवन शर्मा (आदर्श नगर), भावना गौर (पालम), बीएस जून (बिजवासन), नरेश यादव (महरौली), गिरीश सोनी (मादीपुर), रोहित महरौलिया (त्रिलोकपुरी) और राजेश ऋषि (जनकपुरी) शामिल हैं। इनका दावा है कि पार्टी और उसके नेताओं ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। जबकि वे वर्षों से ईमानदारी से काम कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें :Budget 2025 : क्या हुआ सस्ता, क्या महंगा… जानें
इसे भी पढ़ें :टैक्स पेयर के लिए बड़ा ऐलान, इतने लाख कमाई तक कोई टैक्स नहीं
इसे भी पढ़ें :मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहन, वित्त मंत्री पेश कर रहीं बजट, क्या बोलीं… जानें
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ सिलेंडर… देखें ताजा रेट
इसे भी पढ़ें :प्रयागराज से आ रही बस का मौ’त की घाटी में भयानक ए’क्सीडेंट(Video)
इसे भी पढ़ें :सांसद बोले, इस मकसद से काम कर रही है भाजपा…
इसे भी पढ़ें :यूपी में धार्मिक स्थल पर भगदड़, एक साथ चली गई इतनी जान…
इसे भी पढ़ें :अजय राय बोले, कोचिंग संस्थानों पर सरकार का नियंत्रण हो…



