KohramLive : तिहार जेल में बंद दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल पर ED ने गंभीर इल्जाम लगाये हैं। ED ने कोर्ट में दावा किया कि अरविंद केजरीवाल जेल में जानबूझ कर मीठा खा रहे हैं। वे ऐसा इस कारण कर रहे हैं कि उनका शुगर लेवल बढ़े और उस आधार पर उन्हें जमानत मिल जाये। ED ने यह दावा आज ईडी के स्पेशल जज कावेरी बावेजा के सामने किया। जज बावेजा ने तिहाड़ जेल अधिकारियों को केजरीवाल के डाइट चार्ट से जुड़े रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। यहां याद दिला दें कि अरविंद केजरीवाल टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित हैं। केजरीवाल ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए अपने रेगुलर डॉक्टर से सलाह लेने की याचिका कोर्ट में दायर की थी। जिसके बाद ED ने यह दावा किया है। मामले में अगली सुनवाई कल यानी शुक्रवार को होगी।
मामले में ईडी के स्पेशल वकील जोहेब हुसैन ने कहा कि “डाइट चार्ट अदालत के सामने रखा गया है। डाइट चार्ट में आम और मिठाइयां थीं, हमने इसे अदालत के सामने रखा है। वह विशेष रूप से मीठा भोजन खा रहे थे।” जिसकी किसी भी डायबिटीज पेशेंट को इजाजत नहीं है।” ईडी ने कोर्ट को बताया कि “टाइप 2 डायबिटीज होने के बावजूद अरविंद केजरीवाल ज्यादा चीनी सामग्री वाले खाना खा रहे हैं। वह रोज ‘आलू पूरी’, आम, मिठाई खा रहे हैं। यह चिकित्सा जमानत के लिए आधार बनाने के लिए किया जा रहा है।”
#WATCH | Delhi: After hearing on Delhi CM Arvind Kejriwal’s bail application, ED’s Special Counsel Zoheb Hossain says “Diet chart has been placed before the court. The diet chart had mangoes and sweets, we have placed this before the court. He was particularly consuming sweet… pic.twitter.com/gtLj7cjVDM
— ANI (@ANI) April 18, 2024
#UPDATE | The court has listed the matter for hearing tomorrow at 2 PM. https://t.co/4c2RZcqROL
— ANI (@ANI) April 18, 2024
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…
इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…
इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…
इसे भी पढ़ें :CM चंपई बोले बराकर नदी पर बनेगा पुल, दूरी हो जायेगी आधी…
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर
इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…













